विनोद तावड़े ने संभाली यूपी की चुनावी कमान

Posted On:- 2026-09-06




लखनऊ (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी भाजपा ने अब संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के साथ चुनावी रणनीति को जमीन तक पहुंचाने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

दोनों नेताओं के बीच संगठन, सरकार और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। तावड़े ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल भी मौजूद रहे। मुलाकात को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीतिक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना है।

मुलाकात के बाद विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यूपी की रफ्तार रहेगी बरकरार, तीसरी बार बनेगी एनडीए सरकार उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक से भेंटकर संगठन, सरकार एवं चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन एवं गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा का हर कार्यकर्ता 2027 में पुनः एनडीए सरकार बनाकर विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।



Related News
thumb

पोखरण में पहले माइक्रो-मिसाइल 'ज्वाला MK-1' का सफल परीक्षण, 1.5 किम...

स्वदेशी रक्षा निर्माता आईजी डिफेंस ने राजस्थान के पोखरण में भारत के पहले स्वायत्त काउंटर-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ज्वाला एमके-1 का सफल परीक्षण क...


thumb

बालेन शाह संग ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने 24,000 करोड़ ...

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और विकास के...


thumb

कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा, दीप जलाने के सुप्रीम कोर्ट आदेश परत...

तमिलनाडु सरकार ने मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपाथून में कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार या...


thumb

बिस्लेरी पानी की गुणवत्ता पर विवाद: कंपनी ने कहा- थर्ड-पार्टी टेस्ट...

23 नवंबर को जारी एक आधिकारिक बयान में कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह पूरा मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित उनकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में तैयार किए गए ...


thumb

एशिया पावर रैंकिंग 2026 में भारत तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप मे...

पोर्ट का एक प्रमुख आकर्षण भारतीय नेतृत्व का वैश्विक मूल्यांकन रहा है। सर्वेक्षण में शामिल विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृ...


thumb

बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के दौरान हुए बड़े समझौतों से चीन'परेशान'

नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का कार्यक्रम भी कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। 22 नवंबर को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे बाल...