मंत्री टंकराम वर्मा की पहल से रोशन होंगे बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के 43 गांव

Posted On:- 2026-09-07




रायपुर(वीएनएस)।राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा की अनुशंसा पर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाई मास्ट लाइट (High Mast Light) स्थापना हेतु 2 करोड़ 6 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
        ग्रामीण अंचल में बुनियादी सुविधाओं और रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों की सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था से आच्छादित करने की दिशा में यह एक बड़ी पहल है। 
       मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने इस संबंध में कहा कि बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। हाई मास्ट लाइट लगने से ग्रामीण अंचलों में सुरक्षा और सुविधा का नया वातावरण निर्मित होगा। मुख्य चौराहों और प्रमुख स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगने से रात्रि के समय आवागमन सुगम होगा, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और गांव की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।
’बलौदाबाजार जनपद के 13 गांवों में जगमगाएंगी हाई मास्ट लाइटें’
                प्रशासकीय स्वीकृति आदेश के अनुसार जनपद पंचायत बलौदाबाजार के अंतर्गत आने वाले प्रमुख ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों में हाई मास्ट लाइट की स्थापना की जाएगी। जिसमें ग्राम देवरी, लिमाही, भद्रापाली स्थल-1 और 2, गैतरा, भरसेली, सरकीपार,  कोकड़ी, भाटागांव और ग्राम चरोटी प्रत्येक गांव के लिए अलग अलग 5 लाख रुपए तथा मगरचबा स्थान 1 और 2, छेरछटा और ग्राम मगरचबा स्थान 3 - हलवाई खपरी के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है।
’बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के तिल्दा और सिमगा विकासखंड की 15 -15 ग्राम पंचायतों को 1.50  करोड़ रुपये स्वीकृत’
        रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये  की विकास राशि स्वीकृत की गई है। इस बजट से रायपुर जिले के तिल्दा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड के अंतर्गत आने वाली 15 -15 ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृति दी गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5-5 नग हाई मास्ट लाइट की स्थापना के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 
       तिल्दा विकासखंड के लाभान्वित ग्राम पंचायतों में सरारीडीह, खपरीकला, मोहगांव, निनवा, खैरखुट, चांपा, जोता, भुरसदा, सड्डू, सिनोधा, कोटा, भिलौनी, छपोरा, टोहडा, सतभाँवा  शामिल है। इसी तरह सिमगा विकासखंड के लाभान्वित ग्राम पंचायतो में झीपन, भोथाडीह, हिरमी, शिकारी केशली, भालेसुर, रावन, सुहेला, जरौद, नवापारा, जांगड़ा, सकलोर, मोहभट्टा, खिलौरा, बरडीह, कुकराचुंदा शामिल है।



Related News
thumb

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे पुनर्वासित प्रशिक्षार्थी, खेती को...

हिंसा और भटकाव का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सली एवं पुनर्वासित प्रशिक्षार्थी अब अपने हाथों में हुनर लेकर आत्मनिर्भरता की नई रा...


thumb

कलेक्टर और सीईओ ने बाइक से तय किया सफर, मौके पर ही दी विकास कार्यों...

अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के ध्येय से शुक्रवार को कलेक्टर अमित कुम...


thumb

शिक्षकों के समर्पण से संवर रहा बच्चों का भविष्य, शिक्षक दिवस पर शिक...

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शबरी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी,...


thumb

शिक्षक दिवस पर नक्सल हिंसा में मारे गए शिक्षादूतों के परिवारों का स...

शिक्षक दिवस के अवसर पर शबरी ऑडिटोरियम सुकमा में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नक्सल ...


thumb

दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे थे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से...

मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण दो दिन पहले स्कूल, आंगनबाड़ी भवन सहित विभिन्न मांगों को लेकर ट्रैक्टर से जिला मुख्यालय पहुंचे थे। ग्रामीणों की समस्याओं को...


thumb

"विधिक जागरूकता बनी छात्राओं की शक्ति, अधिकारों और सुरक्षा पर हुई च...

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी* के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिक...