आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



आज का पंचांग : कामिका एकादशी व्रत, जानें मुहूर्त और शुभ योग

Posted On:- 2022-07-24




राष्ट्रीय मिति श्रावण 02, शक संवत 1944, श्रावण कृष्ण एकादशी, रविवार, विक्रम संवत 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 09, जिल्हिजा 24, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जुलाई सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।एकादशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 46 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, रोहिणी नक्षत्र रात 10 बजे तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग अपराह्न 2 बजे तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ, बालव करण अपराह्न 1 बजकर 46 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार - कामिका एकादशी व्रत, सभी के लिए।

सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर।
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 17 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 3 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजे तक रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक।



Related News
thumb

आज के व्रत, त्यौहार: अमंगल का नाश करता है मंगलवार का व्रत

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है।


thumb

आज का पंचांग 3 अक्टूबर: जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

3 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है।


thumb

आज के व्रत, त्यौहार: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी

गणेश चतुर्थी व्रत भगवान गणेश को समर्पित है।


thumb

आज का पंचांग 2 अक्टूबर: जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

2 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है।


thumb

आज के व्रत, त्यौहार: रविवार को करें सूर्यदेव की उपासना

हिंदू धर्म में सूर्यदेव की उपासना का अत्यधिक महत्व माना गया है।


thumb

आज का पंचांग 1 अक्टूबर: जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

01 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और रविवार का दिन है।