कलेक्टर तनुजा ने स्वच्छता को दी सर्वोच्च प्राथमिकता, गांव-गांव स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

Posted On:- 2026-09-07




तीनों जनपद पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और ब्लैक स्पॉट की सफाई

मोहला (वीएनएस)। कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम स्तर पर स्वच्छता गतिविधियों की नियमित समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव में स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करना है।

इसी क्रम में मोहला, मानपुर एवं अंबागढ़ चौकी तीनों जनपद पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न ग्रामों एवं प्रमुख स्थानों पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण एवं साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। कचरा फेंके जाने वाले स्थानों की सफाई कर वहां दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए आवश्यक निगरानी एवं जागरूकता की व्यवस्था की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी की ग्राम पंचायतों में स्वच्छताग्राही दीदियों द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर कचरे का पृथक्करण किया जा रहा है। साथ ही स्वच्छता टैक्स की वसूली का कार्य भी किया जा रहा है। ग्राम पंचायत गोटाटोला में दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा ग्राम पंचायत की स्वच्छता गतिविधियों में सहयोग करने के लिए समझाइश दी गई।

जनपद पंचायत मोहला की ग्राम पंचायतों में भी साफ-सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं कचरे के पृथक्करण का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। ग्रामीणों को घर से ही गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा निर्धारित स्वच्छताग्राही को कचरा देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एकत्रित कचरे के उचित निपटान एवं प्रसंस्करण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान को केवल विभागीय गतिविधि तक सीमित न रखते हुए जनभागीदारी का अभियान बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छताग्राहियों, स्व-सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों, दुकानदारों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी बनाया जा रहा है। कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशानुसार स्वच्छता कार्यों की नियमित समीक्षा एवं मैदानी सत्यापन करते हुए जिले के प्रत्येक गांव में स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

दीवार लेखन कर किया जा रहा जागरूक : 

जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में कचरा संग्रहण के साथ गांवों में साफ-सफाई का कार्य किया गया। वहीं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन  नियम 2026 के प्रावधानों के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता लाने के लिए ग्रामों में दीवार लेखन का कार्य भी कराया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को कचरे के उचित प्रबंधन, कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।



Related News
thumb

11 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, सहायक ग्रेड-02 और सहायक ग्रेड-03 म...

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व क...


thumb

उच्च स्तरीय समिति की बैठक 8 को

छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी।


thumb

जिला जल व स्वच्छता मिशन की बैठक 8 को

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज 08 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में...


thumb

धमतरी में रैपिडो की सेवाएं शुरू, आवागमन को मिलेगी नई सुविधा

जिले में नागरिकों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। धमतरी शहर में रैपिडो (Rapido) ने औपचारिक रूप से...


thumb

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस, आवास दिवस एवं चावल उत्सव के माध्यम ...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह ...


thumb

गुरुजनों के सम्मान से सजा मनेन्द्रगढ़ संकुल, नवाचारों की गूंज के बीच...

विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में क...