गुरुजनों के सम्मान से सजा मनेन्द्रगढ़ संकुल, नवाचारों की गूंज के बीच शिक्षकों का हुआ सम्मान

Posted On:- 2026-09-07




एमसीबी (वीएनएस)। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संकुल प्राचार्या अलका ज्योति बेक एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक अलका चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। 

समारोह में संकुल के समस्त शिक्षक एवं प्रधान पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को स्मरण करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शिक्षा विभाग) की प्राचार्या अर्चना वैष्णव, व्याख्याता टी. गोपाल राव, प्रधान पाठक गोविन्द दास तथा प्राथमिक शाला चैनपुर के प्रधान पाठक पवन दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संकुल के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक नवाचारों, रचनात्मक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई। शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में अपनाई जा रही नई शिक्षण पद्धतियों एवं अनुभवों से उपस्थित जनों को अवगत कराया। इन नवाचारों ने अन्य शिक्षकों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संकुल के सभी शिक्षकों एवं प्रधान पाठकों को उनके समर्पित शैक्षणिक कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, श्रीफल एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा।

समारोह में शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, अनुशासन और भविष्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचार शिक्षा को रोचक एवं प्रभावी बनाने के साथ विद्यार्थियों में सीखने की रुचि विकसित करने में सहायक हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनेन्द्रगढ़ संकुल की शैक्षिक समन्वयक अलका चौहान एवं प्रधान पाठक राजेश प्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा। संकुल के समस्त शिक्षकों एवं प्रधान पाठकों की सहभागिता से समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



Related News
thumb

जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम : कलेक्टर

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले...


thumb

11 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, सहायक ग्रेड-02 और सहायक ग्रेड-03 म...

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व क...


thumb

उच्च स्तरीय समिति की बैठक 8 को

छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी।


thumb

जिला जल व स्वच्छता मिशन की बैठक 8 को

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज 08 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में...


thumb

धमतरी में रैपिडो की सेवाएं शुरू, आवागमन को मिलेगी नई सुविधा

जिले में नागरिकों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। धमतरी शहर में रैपिडो (Rapido) ने औपचारिक रूप से...


thumb

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस, आवास दिवस एवं चावल उत्सव के माध्यम ...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह ...