सीईओ पोरवाल ने किया विभिन्न शासकीय योजनाओं व विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण

Posted On:- 2026-09-07




मोहला (वीएनएस)। जिला पंचायत सीईओ उज्ज्वल पोरवाल ने ग्राम कुंजामटोला एवं छुरिया में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही के निर्माणाधीन आवास का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने आवास निर्माण की प्रगति, निर्धारित मापदंडों एवं किश्त भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। हितग्राही ने बताया कि आवास निर्माण के लिए निर्धारित किश्तों का भुगतान उसे समय पर प्राप्त हुआ है। इस पर सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री एवं निर्धारित तकनीकी मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ पोरवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। इसलिए प्रत्येक स्वीकृत आवास का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पंचायत सचिव को स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं जिला सतर्कता सेल नंबर का दीवार लेखन कराने के निर्देश भी दिए। ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति से आवास स्वीकृति अथवा किश्त जारी कराने के नाम पर किसी प्रकार की राशि की मांग की जाती है, तो इसकी शिकायत जिला सतर्कता सेल के माध्यम से की जा सकती है।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने VBGRAMG योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, ग्राम पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी एवं सत्यापन पर जोर देते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं का वास्तविक लाभ हितग्राहियों तक पहुंचना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मोहला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम : कलेक्टर

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले...


thumb

11 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, सहायक ग्रेड-02 और सहायक ग्रेड-03 म...

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व क...


thumb

उच्च स्तरीय समिति की बैठक 8 को

छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी।


thumb

जिला जल व स्वच्छता मिशन की बैठक 8 को

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज 08 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में...


thumb

धमतरी में रैपिडो की सेवाएं शुरू, आवागमन को मिलेगी नई सुविधा

जिले में नागरिकों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। धमतरी शहर में रैपिडो (Rapido) ने औपचारिक रूप से...


thumb

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस, आवास दिवस एवं चावल उत्सव के माध्यम ...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह ...