मोहला (वीएनएस)। ग्राम पंचायत केशला में रोजगार दिवस सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शंकर तिवारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी प्रियंवदा रामटेके की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को VB-G RAM-G योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पूर्ण आवास निर्माण करने वाले हितग्राहियों को श्रीफल एवं पौधा वितरित किया गया। हितग्राहियों के घरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित ग्राम निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को आवास के साथ-साथ रोजगार, पर्यावरण संरक्षण एवं शासन की योजनाओं से जुड़कर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी।
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज 08 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में...
जिले में नागरिकों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। धमतरी शहर में रैपिडो (Rapido) ने औपचारिक रूप से...
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह ...
विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में क...
जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोडने हेतु जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा ‘‘एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन ...