एमसीबी (वीएनएस)। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के निर्देशानुसार भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त कोटाडोल पुलिया को अस्थायी मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद आज सोमवार से आवागमन के लिए खोल दिया गया है। यह पुलिया कोटाडोल से खिरकी के मध्य मुख्य मार्ग पर स्थित है और इसके खुलने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।
भारी वर्षा के कारण पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सात दिवस के भीतर अस्थायी मरम्मत कार्य पूर्ण किया गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुलिया से वाहनों का आवागमन पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।
हालांकि, पुलिया की सुरक्षा एवं संरचनात्मक स्थिति को ध्यान में रखते हुए फिलहाल आवागमन पर दो महत्वपूर्ण प्रतिबंध लागू रहेंगे। एक समय में पुलिया से केवल एक चारपहिया वाहन को ही गुजरने की अनुमति होगी। इसके अलावा किसी भी प्रकार के लोडेड ट्रक का पुलिया से आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करने तथा पुलिया से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वाहन चालकों से यह भी कहा गया है कि वे जल्दबाजी न करें और पुलिया पर निर्धारित नियमों के अनुसार ही आवागमन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति को देखते हुए अस्थायी मरम्मत के माध्यम से आवागमन बहाल किया गया है। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्रतिबंधों के साथ यातायात संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले...
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व क...
छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी।
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज 08 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में...
जिले में नागरिकों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। धमतरी शहर में रैपिडो (Rapido) ने औपचारिक रूप से...
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह ...