मणिपुर के संगीतकार की दिल्ली में हत्या

Posted On:- 2026-09-08




नई दिल्ली (वीएनएस)। मणिपुर के प्रसिद्ध संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वे किलोकारी गांव में अपने घर के बाहर शोर-शराबे और उपद्रव का विरोध कर रहे थे। इससे नाराज होकर डिलीवरी बॉय और ढाबे के कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में विक्रम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नाबालिगों समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 6 सिंतबर की रात की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सनलाइट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विक्रम के अपार्टमेंट के बाहर कुछ डिलीवरी बॉय और ढाबे के कर्मचारी शोर-शराबा कर रहे थे और शराब पी रहे थे। विक्रम ने इसका विरोध किया।

इसके बाद उपद्रवियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विक्रम के बेटे याइफाबा उन्हें तुरंत होली फैमिली अस्पताल लेकर गए, जहां बाद में चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। 

पुलिस ने इस मामले में 7 युवकों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम भरत कुमार (19), प्रमोद (26), रमजान खान (22), दीपांशु (21), मोहन विश्वकर्मा (32), विजय (36), मन्नू (26) हैं।

पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी अलग-अलग ढाबों और खाने के स्टॉलों में काम करने वाले कर्मचारी हैं। सभी के खिलाफ हत्या की धाराओं में FIR दर्ज की गई है।



Related News
thumb

पश्चिम बंगाल में 1 लाख कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी,390 करोड़...

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने राज्य के विभिन्न संवर्गों और संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से कर्मचारियों के 14 ...


thumb

चुनाव आयोग ने 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया, नंदीग्राम पर रहेगी स...

चुनाव आयोग ने 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है, जिसमें सबकी निगाहें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं। यह सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे ...


thumb

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्ष...

रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं की युद्धक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से करीब 1,10,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को आवश्यकता की स्वीकृति प्रदान की है।


thumb

दिल्ली में पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों के लिए नयी सुरक्षा नीति , ढांच...

सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद दिल्ली सरकार पुरानी इमारतों में चलने वाले पीजी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए संरचनात्मक ऑडिट अनिवार्य करने जा...


thumb

मस्जिद गिराए जाने के बाद एएसआई ने किया ऐतिहासिक कुएं का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग के मनोज कुमार यादव ने कहा कि निरीक्षण का मकसद ढांचे की प्राचीनता और प्रकृति का पता लगाना और उसके ऐतिहासिक महत्व क...