बिना ऑडिशन दिए ही वंशिका को मिल गई ‘वाइब’! कुणाल खेमू ने खोला कास्टिंग का राज

Posted On:- 2026-09-08




मुंबई (वीएनएस)। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ ने कुणाल खेमू की आने वाली हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी 'वाइब' का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। मेकर्स ने टीज़र को लेकर बने भारी बज़ के बाद, अब एक धमाकेदार और पावर-पैक्ड ट्रेलर के साथ लेवल को और हाई सेट कर दिया है। यह फिल्म उथल-पुथल, एक्शन, ह्यूमर, और अनजाने ट्विस्ट्स से भरी एक थ्रिलिंग राइड का वादा करती है। फ़िल्म में वंशिका धीर भी नज़र आने वाली है, और ऐसे में कुणाल खेमू ने बताया है कि कैसे उन्होंने वंशिका को एक दूसरे फ़िल्म के ऑडिशन के दौरान नोटिस किया था, जिसके बाद उन्होंने 'वाइब' के लिए उन्हें कास्ट करने का फैसला लिया।

कुणाल खेमू ने खुलासा किया कि उन्होंने एक दूसरी फिल्म के ऑडिशन के दौरान वंशिका धीर को नोटिस किया था और हिंदी और एक्सेंट दोनों को बेहतरीन तरीके से पकड़ने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें कास्ट किया। वंशिका की दिलचस्प कास्टिंग प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कुणाल ने कहा, "वंशिका ने मेरी फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं दिया था, लेकिन जब मुकेश, जो ऑडिशन प्रोसेस संभाल रहे हैं, कुछ दूसरे ऑडिशन दिखा रहे थे, तो मुझे लगता है कि उन्होंने किसी और फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। मैं एक ऐसे एक्टर की तलाश में था जिसका नेचुरल एक्सेंट थोड़ा अलग हो लेकिन जो हिंदी भी बोल सके। कुछ लोग जबरदस्ती एक्सेंट ला रहे थे और बिना एक्सेंट के हिंदी नहीं बोल पा रहे थे, लेकिन जब मैंने उन्हें देखा तो मुझे लगा कि यह सिर्फ हिंदी बोलती हैं। इसलिए मैंने उनके बारे में पूछा और मुकेश से अपनी फिल्म के लिए उनका ऑडिशन लेने को कहा, और वह तरीका वाकई काम कर गया। जब मैं उनसे मिला, तो मुझे याद है कि उन्होंने शुद्ध हिंदी बोली और फिर बिना किसी एक्सेंट के हिंदी बोली। मुझे लगा यह गड़बड़ हो गई, तो फिर मैंने उनसे पूछा और उन्होंने उस एक्सेंट को बहुत अच्छे से पकड़ लिया। इस तरह से इसकी शुरुआत हुई और जब हमने रिहर्सल की, तो वह मेरे कैरेक्टर में बिल्कुल सही फिट बैठीं।"

कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म 'वाइब' का प्रोडक्शन कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले, अमेज़न MGM स्टूडियोज़ के साथ मिलकर किया है। कास्ट की बात करें तो, इसमें कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, और डेब्यूटेंट वंशिका धीर लीड रोल्स में स्क्रीन शेयर करते नज़र आने वाले हैं। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की फिल्म 'वाइब', इस 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

अमेज़न MGM स्टूडियोज के बारे में:
अमेज़न MGM स्टूडियोज एक लीडिंग एंटरटेनमेंट कंपनी है, जो फिल्म और टेलीविज़न कंटेंट के प्रोडक्शन और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालती है। प्राइम वीडियो पर ओरिजिनल सीरीज़ का प्रीमियर किया जाता है, जो दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सैकड़ों कंपेटिबल डिवाइसों पर देखने के लिए उपलब्ध है। स्टूडियो द्वारा थिएट्रिकल रिलीज़ और खास कर के प्राइम वीडियो के लिए ओरिजिनल फिल्मों की मेकिंग और उन्हें एस्क्वायर (अधिग्रहण) किया जाता है। अमेज़न MGM स्टूडियोज प्रीमियम पे टेलीविज़न नेटवर्क MGM+ के लिए भी कंटेंट प्रोड्यूस करता है।

ड्रोंगो फिल्म्स के बारे में:
ड्रोंगो फिल्म्स एक प्रोडक्शन बैनर है, जिसे एक्टर-डायरेक्टर-राइटर कुणाल खेमू और प्रोड्यूसर चिराग निहलानी ने मिलकर शुरू किया है। यह बैनर ईमानदार और दिलचस्प कहानियां दिखाने के उनके जुनून के साथ बनाया गया है। क्रिएटिविटी और बिजनेस के बीच बैलेंस रखते हुए कंपनी ऐसी कहानियों को समर्थन करने पर ध्यान देती है, जो असल, बांधे रखने वाली और पूरी मेहनत के साथ बनाई गई हों। क्रिएटिविटी के साथ-साथ बेहतर तरीके से काम को पूरा करने पर ध्यान देते हुए, ड्रोंगो फिल्म्स ऐसी नई और दिल छू लेने वाली कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने के लिए कमिटेड है, जो लंबे समय तक अपनी छाप छोड़ें।



Related News
thumb

विजय-रश्मिका की ‘राणाबाली’ का टीजर 9 सितंबर को होगा रिलीज़

इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जा रही फ़िल्मों में से एक, राणाबाली' भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक डरावने, अनकहे अध्याय को पेश करती है, ...


thumb

कुणाल खेमू की वाइब का स्वैग से भरपूर हाई-एनर्जी टाइटल ट्रैक 'ऐसी मे...

वाइब फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए जबरदस्त ट्रेलर के बाद, अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और टिप्स म्यूज़िक ने इसके ह्यूमर, एक्शन और जबरदस्त किरदारों की वाइ...


thumb

मोहनलाल की ‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली दम!

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आने वाली फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' ने ज़बरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस फिल्म की कहानी भारतीय इतिहास के सबसे अहम रेस्क्यू म...


thumb

फिल्मों से परे हैं NTR की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक न...

ब्लॉकबस्टर, मशहूर किरदारों और शानदार उपलब्धियों के अलावा, इंडियन सिनेमा में एनटीआर का सफ़र उनके बनाए खास रिश्तों से भी बना है।


thumb

रियलिटी शोज़ का बाप ‘बिग बॉस’! पहली बार 6 भाषाओं में एक साथ होगा ऑन...

भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो फ्रैंचाइज़ी में से एक ‘बिग बॉस’ अपने 20 साल पूरे होने के मौके पर इस बार कुछ ऐसा करने जा रहा है, जो भारतीय टेलीविजन...