क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में कवर्धा की भिनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त किया तृतीय स्थान

Posted On:- 2026-09-08




कवर्धा (वीएनएस)। खेलों और खिलाड़ियों के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा ने कवर्धा की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा भिनुप्रिया पात्रे ने पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

क्रीड़ा भारती के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जसविंदर बग्गा ने बताया कि खेलों से संबंधित प्रश्नों पर आधारित इस परीक्षा का यह छठवां वर्ष था जिसमें देश भर से चौरानबे हजार लोगों ने भाग लिया। परीक्षा में पचास में  पूरे पचास अंक प्राप्त कर, परीक्षा में लगे समय के हिसाब से निर्मित प्रावीण्य सूची में कवर्धा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा भिनुप्रिया पात्रे ने देश में तीसरा स्थान अर्जित कर इतिहास बनाया है।

बग्गा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांत से इस परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने वाली पहली छात्रा बन गई है भिनुप्रिया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष की परीक्षा में कवर्धा जिले ने सर्वाधिक पंजीयन कर पूरे प्रांत में पहला स्थान प्राप्त किया।

भिनुप्रिया पात्रे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, क्षेत्र संयोजक अनंत डीके सहित सभी प्रांत टोली सदस्य, कवर्धा जिला क्रीड़ा भारती के गिरीश चंद्रवंशी, निखिल वर्मा, संजय तिवारी, राजेश चंद्रवंशी, विनोद ठाकुर, दीपक धावलकर, संगीता साहू, गणपत बघेल,सौरभ श्रीवास्तव, रोशन ठाकुर,अशवन साहू सहित सभी सदस्यों ने बधाई प्रेषित की।

आज क्रीड़ा भारती के जिला सदस्यों ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय पहुंचकर छात्रा का सम्मान किया एवं उसके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संस्था प्राचार्य अशोक गुप्ता, नीलम यदु, प्रतिमा झा, भावना गुप्ता, समिति सदस्य हर्ष खुराना, सुरेन्द्र गुप्ता, गजेंद्र तम्बोली सहित अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।



Related News
thumb

राज्यपाल से कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की।


thumb

नक्सली लीडर प्रभाकर और पत्नी राजे कांगे को 7-7 साल की सजा

नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुराने नक्सली मामलों में अदालत की सुनवाई तेज हो गई है। उत्तर बस्तर में DKSZC रैंक के नक्सली


thumb

राधा-कृष्ण बनकर बच्चों ने लूटी महफिल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अमासिवनी स्थित सुधा ओपन स्कूल के बच्चों ने राधा-कृष्ण और कान्हा के मनमोहक रूप में अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों


thumb

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल

राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने भेंट कर छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने तथा इसके संरक्षण, संवर...


thumb

वेब पोर्टल पर मिलेगी निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी, राज्यपाल ने क...

राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा तैयार किए गए नए वेब पोर्टल cgpurc.cgstate.gov.in का ...