नक्सली लीडर प्रभाकर और पत्नी राजे कांगे को 7-7 साल की सजा

Posted On:- 2026-09-08




3 अन्य नक्सलियों को भी 5-5 साल

कांकेर (वीएनएस)। नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुराने नक्सली मामलों में अदालत की सुनवाई तेज हो गई है। उत्तर बस्तर में DKSZC रैंक के नक्सली लीडर प्रभाकर और उसकी पत्नी व DVCM रैंक की नक्सली राजे कांगे समेत पांच नक्सलियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने सजा सुनाई है।

अदालत ने प्रभाकर और राजे कांगे को 7-7 साल की सजा सुनाई, जबकि मामले में शामिल अन्य तीन नक्सलियों को 5-5 साल के कारावास की सजा दी गई है।

2015 में सर्चिंग पार्टी पर किया था हमला
मामला वर्ष 2015 में कोरर क्षेत्र में सर्चिंग पार्टी पर हुए नक्सली हमले से जुड़ा है। इस घटना के बाद प्रभाकर, राजे कांगे समेत कई नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान वर्ष 2024 में प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ समय बाद उसकी पत्नी राजे कांगे भी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और न्यायालय में चालान पेश किया।

करीब 60 अपराध दर्ज, लाखों के थे इनामी
कांकेर एसपी निखिल राखेचा के मुताबिक प्रभाकर और राजे कांगे के खिलाफ करीब 60 अपराध दर्ज हैं। कोरर मुठभेड़ में दोनों की कथित संलिप्तता से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जांच के दौरान सामने आए, जिसके आधार पर न्यायालय ने फैसला सुनाया।

प्रभाकर पर 25 लाख रुपये का इनाम, जबकि उसकी पत्नी राजे कांगे पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बड़े नक्सली को सजा
पुलिस के अनुसार, नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में चल रहे अभियान के बाद पुराने मामलों में न्यायिक कार्रवाई भी तेज हो रही है। इस मामले में बड़े नक्सली लीडर को अदालत से सजा मिलना कार्रवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Related News
thumb

राज्यपाल से कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की।


thumb

राधा-कृष्ण बनकर बच्चों ने लूटी महफिल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अमासिवनी स्थित सुधा ओपन स्कूल के बच्चों ने राधा-कृष्ण और कान्हा के मनमोहक रूप में अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों


thumb

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में कवर्धा की भिनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर...

खेलों और खिलाड़ियों के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा ने कवर्धा की कक्ष...


thumb

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल

राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने भेंट कर छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने तथा इसके संरक्षण, संवर...


thumb

वेब पोर्टल पर मिलेगी निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी, राज्यपाल ने क...

राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा तैयार किए गए नए वेब पोर्टल cgpurc.cgstate.gov.in का ...