पीएम मोदी ने वडोदरामें 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Posted On:- 2026-09-08




वडोदरा(वीएनएस)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के तीन प्रमुख खंड राष्ट्र को समर्पित किए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पिछली सरकारों के मुकाबले वर्तमान सरकार के विकास कार्यों की तेज गति को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में पिछली कांग्रेस नीत सरकार पर ‘‘विकास कार्यों की धीमी गति’’ को लेकर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘नाराज फूफा’’ अब समर्पित माल ढुलाई गलियारे के ट्रक चालकों पर पड़ने वाले असर को लेकर सवाल उठाएंगे। मोदी ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित एक कार्यक्रम में 35,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत ने 2014 के बाद 50,000 आधुनिक रेल कोच बनाए। पिछली (कांग्रेस) सरकार 10 साल में 50,000 शौचालय भी नहीं बना सकी।’’ मोदी ने समर्पित माल ढुलाई गलियारा (पश्चिम) के तीन प्रमुख खंडों का उद्घाटन किया।
यह गलियारा नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह को उत्तर प्रदेश के दादरी से जोड़ता है। इन खंडों के उद्घाटन के साथ ही यह परियोजना पूरी हो गई। मोदी ने कहा, ‘‘समर्पित माल ढुलाई गलियारे तेजी से विकसित हो रहे भारत की जीवनरेखा हैं। प्रवासीनेटवर्क जुड़ें
इस आधुनिक माल ढुलाई नेटवर्क के कारण भारत में बदलाव की रफ्तार तेज हो रही है।’’ उन्होंने कहा कि पहले यात्री और मालगाड़ियों को एक ही रेल पटरी पर चलना पड़ता था, जिससे यात्री और माल परिवहन दोनों की रफ्तार धीमी होती थी लेकिन समर्पित माल ढुलाई गलियारे ने इस स्थिति को बदल दिया है। मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘अब नाराज फूफा चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा? फूफा को अब कुछ काम मिल गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं 2014 के बाद आपके आशीर्वाद से जब दिल्ली पहुंचा तो वहां पहुंचते ही हमने इस परियोजना के काम में तेजी लानी शुरू कर दी।
आज समर्पित माल ढुलाई गलियारे का काम पूरा हो गया है।’’ मोदी ने कहा कि आज माल ढुलाई गलियारे देश के व्यापार और कारोबार की रीढ़ बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2,800 किलोमीटर लंबा समर्पित माल ढुलाई गलियारा इस बात का प्रमाण है कि पिछले 12 वर्ष में देश की कार्यसंस्कृति किस तरह बदली है। मोदी ने कहा, ‘‘इस समर्पित माल ढुलाई गलियारे का विचार 2004 में सामने आया था।
इस काम के लिए 2006 में एक विशेष कंपनी बनाई गई लेकिन 2014 तक फाइलें एक जगह से दूसरी जगह घूमती रहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से इन फाइलों की किस्मत में भी कोई समर्पित गलियारा नहीं था। फाइलें कहीं अटक जाती थीं, कहीं पड़ी रहती थीं और इधर-उधर भटकती रहती थीं।



Related News
thumb

चौकीदार चोर है टिप्पणी केस में राहुल गांधी को बॉम्बे HC से झटका, या...

सिंगल-जज जस्टिस नितिन बोरकर ने गांधी की दलील को खारिज कर दिया और कहा कि एक रजिस्टर्ड राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी होने के नाते, बीजेपी निश्चित रूप से ...


thumb

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन और उनकी बेटी वीना के खिलाफ ईडी ...

मनी लॉन्ड्रिंग और CMRL तथा विजयन की बेटी की कंपनी 'एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस' से जुड़ी संस्थाओं के बीच संदिग्ध अनियमित वित्तीय लेन-देन के आरोपों से जुड़ा...


thumb

सत्य निकेतन इमारत हादसे पर सुप्रीम कोर्ट 10 सितंबर को करेगा सुनवाई

शीर्ष अदालत दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे से जुड़े पहलुओं की जांच करने के साथ ही हाई कोर्ट के मामले को अपने पास स्थानांतरित करने पर विचार कर सकती है...


thumb

सत्य निकेतन हादसे के बाद जागी दिल्ली सरकार,पीजी कोचिंग को रेगुलेट क...

ल्ली सरकार डेढ़ महीने के भीतर PG और कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी और वेब पोर्टल लाएगी। सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद शि...


thumb

‘नामो फॉर विकसित भारत’ यूथ आउटरीच इवेंट जेन Z के युवाओं के साथ एक ...

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस कार्यक्रम में छात्रों ने ‘आप का औरा ही अलग है’ जैसे नारों और ‘HELLO FRIENDS’ संदेशों से पीएम का स्वागत किया