कलेक्टर व सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों से की मुलाकात, स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेने किया प्रेरित

Posted On:- 2026-09-09




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से प्रारंभ किए जा रहे 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण एवं 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाले ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं से मुलाकात कर उनसे प्रशिक्षण एवं उनके पूर्व के कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा प्राप्त कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि राजमिस्त्री प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को भवन निर्माण से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल प्राप्त होगा। इससे वे कुशल राजमिस्त्री के रूप में कार्य कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को गति देने में भी स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसी प्रकार ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर आय सृजन से जोड़ने के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कम लागत में मशरूम उत्पादन शुरू कर महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ‘बिहान’ से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिए जा रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन की तकनीक, कम लागत में उत्पादन, रख-रखाव, पैकेजिंग, विपणन एवं आय सृजन से संबंधित आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वहीं 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण युवाओं को भवन निर्माण से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को कुशल बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन तैयार करना है। इस अवसर पर एसडीएम विवेक चंद्रा, सीईओ जनपद पंचायत गीदम, ग्राम पंचायत बोदली के सरपंच, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव, आरसेटी दंतेवाड़ा के फैकल्टी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

लापता व्यक्तियों की सुरक्षित वापसी को लेकर कलेक्टर ने दिए समन्वित प...

कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्य...


thumb

जन शिक्षण संस्थान में हुआ महिलाओं का क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08 सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।


thumb

रोजगार मेला का आयोजन 18 को

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 25 पद तथा असिस्टेंट मैनेजर ट्रैनी के 10 पद रिक्तियों प्राप...


thumb

फरसपाल व बारसूर के पर्यटन स्थलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आज जिले के विकासखंड गीदम अंतर्गत फरसपाल एवं बारसूर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया।


thumb

नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई द्वारा भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), दुर्ग परिसर में महिला सशक्तिकरण...