जन शिक्षण संस्थान में हुआ महिलाओं का क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

Posted On:- 2026-09-09




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  

उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारी, कर्मचारी एवीएन प्रशिक्षकों की कार्यक्षमता का विकास तथा, प्रशिक्षनार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। इस संबंध में कार्यक्रम निदेशक कामिनी पटनायक ने बताया कि इस कार्यालय में बैंक ऋण और आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी, प्रशिक्षण के लिए उन्नत रोजगार और स्वरोजगार, बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

इसके साथ ही सखी सेंटर दंतेवाड़ा की काउंसलर पुष्पा भट्ट द्वारा महिला प्रतिभागियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कौशल प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार एवीएन स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने, महिलाओं से हिंसा के प्रकरण, के संबंध में सखी केंद्र में आकर अपनी समस्या का समाधान करने को कहा गया। उक्त कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहायक कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार यादव फील्ड ऑफिसर अनिकेत कुमार लेखाकार जुम्मन सिंह ठाकुर सहित समस्त प्रशिक्षकों ने अपनी सहभागिता की।



Related News
thumb

लापता व्यक्तियों की सुरक्षित वापसी को लेकर कलेक्टर ने दिए समन्वित प...

कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्य...


thumb

रोजगार मेला का आयोजन 18 को

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 25 पद तथा असिस्टेंट मैनेजर ट्रैनी के 10 पद रिक्तियों प्राप...


thumb

कलेक्टर व सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों से की मुलाकात, स्वरोजगार के लिए...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस...


thumb

फरसपाल व बारसूर के पर्यटन स्थलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आज जिले के विकासखंड गीदम अंतर्गत फरसपाल एवं बारसूर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया।


thumb

नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई द्वारा भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), दुर्ग परिसर में महिला सशक्तिकरण...