विजय शर्मा ने तरेगांव जंगल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया

Posted On:- 2026-09-14




कवर्धा (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल में अब स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती मिलने जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने रविवार को 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण पूर्ण होने से तरेगांव जंगल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि इसका लाभ लंबे समय तक क्षेत्र के लोगों को मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और उपयोगिता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल भवन बनाना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पहले क्षेत्र के लोगों को सोनोग्राफी करवाने के लिए कवर्धा जाना पड़ता था। अब तरेगांव-रेंगाखार क्षेत्र में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। बैगा बस्तियों तक सड़क सुविधा पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में अब तक 35 सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। सड़क निर्माण से वनांचल के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य आवश्यक सेवाओं तक उनकी पहुंच और बेहतर होगी। 

लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर सहित मिलेंगी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं
नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा कैजुअल्टी एवं ओपीडी रूम भी बनाए जाएंगे। पुरुष और महिला मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड की सुविधा रहेगी। इन व्यवस्थाओं से प्रसूति, सर्जरी, जांच एवं भर्ती से जुड़ी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हो सकेंगी।

गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ
तरेगांव जंगल सहित आसपास के गांवों के मरीजों को वर्तमान में गंभीर या विशेष उपचार की आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल कवर्धा जाना पड़ता है। नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति, ऑपरेशन, जांच, ओपीडी और भर्ती जैसी सुविधाएं विकसित होने से स्थानीय स्तर पर इलाज का दायरा बढ़ेगा। खासकर गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना में घायल मरीजों और जांच के लिए आने वाले ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। अस्पताल शुरू होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए कवर्धा जाने की आवश्यकता कम होगी।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अब अभियान : खेती को नया आयाम, 25 किसानों की बदली खेती ...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने और कृषि को अधिक विविध एवं टिकाऊ बनाने की दिशा में मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम...


thumb

विशेष लेख : दूरियां घटीं, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी : मोबाइल म...

स्वस्थ समाज ही सशक्त और विकसित जिले की आधारशिला है। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नागरिकों के और अधिक करीब ले जाने की दिशा में...


thumb

आधार ऑपरेटरों को नवीन नियमों एवं प्रक्रियाओं का दिया गया प्रशिक्षण

जिले के समस्त आधार ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 सितंबर, मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में यूआ...


thumb

कृषि के साथ मत्स्य पालन अपनाकर आत्मनिर्भर बने किसान संजय शर्मा, आय ...

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मिले शासकीय सहयोग से कोरिया जिले के नगर गांव के किसान संजय शर्मा ने कृषि और मुर्गी पालन के साथ मत्स्य पालन शुरू क...


thumb

’वर्षों से काबिज जमीन को मिला पट्टा’ : भूस्वामित्व योजना से हंसलाल ...

ग्राम अंगा निवासी हंसलाल साहू कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं। लंबे समय से उनके परिवार का जमीन से जुड़ाव रहा, लेकिन भूमि का पट्टा उ...


thumb

सेवा संकल्प से आत्मनिर्भरता की ओर खेती के साथ मत्स्य पालन अपनाकर बा...

शासन की योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।