मुंबई (वीएनएस)। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को मिले जबरदस्त ग्लोबल रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया है। ए.आर. रहमान के संगीत, डॉ. कुमार विश्वास के बोल और अरिजीत सिंह व श्रेया घोषाल की आवाज में सजा यह गाना फिल्म के म्यूजिकल सफर की शुरुआत करता है।
भक्ति और सिनेमाई संगीत का खूबसूरत संगम
‘जय जय राम’ प्रभु श्री राम को समर्पित एक भक्ति गीत है, जिसमें आरती की आध्यात्मिक अनुभूति को सिनेमाई संगीत के भव्य अंदाज के साथ जोड़ा गया है। गाने के बोल श्री राम की करुणा, धर्म, रक्षा और मार्गदर्शन की भावना को सामने लाते हैं।
गाने में बार-बार गूंजता ‘जय जय राम’ का जाप इसे भक्ति से जोड़ता है और श्रोताओं के भीतर आध्यात्मिक जुड़ाव पैदा करता है। ए.आर. रहमान की धुन, कुमार विश्वास की सरल लेकिन भावपूर्ण लेखनी और अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज इस गाने को खास बनाती है।
नमित मल्होत्रा बोले- श्री राम हमारे भीतर की शक्ति हैं
फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा कि श्री राम ‘रामायणम्’ के केंद्र में हैं और पीढ़ियों से लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं। उनके मुताबिक, फिल्म भले ही बड़े स्तर पर बनाई जा रही हो, लेकिन इसकी असली नींव भावनाओं, मूल्यों और भक्ति में है।
उन्होंने कहा कि ‘जय जय राम’ के जरिए मेकर्स श्री राम को केवल पूजे जाने वाले भगवान के रूप में नहीं, बल्कि लोगों के भीतर मौजूद रक्षक, मार्गदर्शक और शक्ति के स्रोत के तौर पर सेलिब्रेट करना चाहते हैं। गणेश चतुर्थी पर इस म्यूजिकल जर्नी की शुरुआत को उन्होंने बेहद खास बताया।
ए.आर. रहमान ने बताया गाने के पीछे का विचार
ए.आर. रहमान के अनुसार, ‘जय जय राम’ के केंद्र में श्री राम के नाम का सरल लेकिन शक्तिशाली जाप है। उनका प्रयास रहा कि गाने की पवित्रता और अपनापन बरकरार रहे, साथ ही इसकी प्रस्तुति सिनेमाई स्तर पर भी प्रभावशाली बने।
उन्होंने बताया कि डॉ. कुमार विश्वास के लिखे बोलों को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने अलग-अलग भावनाओं से सजाया है। रहमान को उम्मीद है कि दर्शक इस गाने से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे।
कुमार विश्वास ने कहा- तीन शब्दों में समाई पूरी प्रार्थना
डॉ. कुमार विश्वास ने ‘जय जय राम’ को तीन सरल लेकिन बेहद शक्तिशाली शब्द बताया। उन्होंने कहा कि गाना लिखते समय उनका उद्देश्य श्री राम का वर्णन करना नहीं, बल्कि हर भक्त के उनके साथ मौजूद रिश्ते को शब्द देना था।
उनके अनुसार, भाषा को सरल और सीधा रखा गया है, क्योंकि सच्ची भक्ति को ज्यादा अलंकरण की जरूरत नहीं होती। उम्मीद है कि इस गाने को सुनने वाले लोग इसमें अपनी खुद की प्रार्थना भी महसूस करेंगे।
ट्रेलर के बाद अब गाने ने बढ़ाई ‘रामायणम्’ की हाइप
‘जय जय राम’ की रिलीज ऐसे समय हुई है, जब ‘रामायणम्’ के ट्रेलर को दुनियाभर में शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी है। मेकर्स के मुताबिक, ट्रेलर ने रिलीज के महज छह दिनों में कई प्लेटफॉर्म्स पर एक बिलियन से ज्यादा डिजिटल व्यूज़ हासिल किए थे।
फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता है और अब ‘जय जय राम’ की रिलीज ने इसकी म्यूजिकल जर्नी को भी चर्चा में ला दिया है।
रणबीर कपूर बनेंगे श्री राम, यश दिखेंगे रावण के रूप में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर श्री राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है। भारत को छोड़कर दुनियाभर में सोनी पिक्चर्स फिल्म को रिलीज करेगी।
‘रामायणम्’ का पार्ट वन दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
अभिनेत्री संदीपा धर हाल ही में नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज 'चुंबक' में नजर आईं। उन्होंने अपने करियर में कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा और इमोशनल कहानियों म...
'द पैराडाइज़' को फ़िल्म के मैसिव स्केल की वजह से "स्लम्स की बाहुबली" का टैग मिल रहा है। फ़िल्म को लेकर ज़बरदस्त बज़ बना हुआ है,
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी जिंदगी के अलग-अलग किरदारों को भी बखूबी निभाया है।
अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। शुक्रवार को उनका लेटेस्ट सॉन्ग 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज कर दिया गया।