अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

Posted On:- 2026-09-15




दुर्ग (वीएनएस)। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में विगत 11 सितम्बर 2026 को आरोपी अशोक कुमार घोरानी थाना रानीतराई पाटन के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी मुकेश कुमार जोशी ग्राम ओटेबंध तहसील धमधा के कब्जे से 40 नग पाव देशी मदिरा मसाला शोले एवं 12 सितम्बर को आरोपी कान्हा चंद्राकर ग्राम पचपेड़ी, जिला दुर्ग के कब्जे से 48 नग पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की रॉयल गोवा (गोवा राज्य में विक्रय हेतु अधिकृत) तथा आरोपी संजय सिंह ठाकुर ग्राम सिरसाकला जिला दुर्ग के कब्जे से 50 नग पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की रॉयल गोवा (गोवा राज्य में विक्रय हेतु अधिकृत) कुल 33.84 लीटर शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क), 34(2) एवं 36 का उल्लघंन किये जाने पर 04 आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरणों की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द कुमार साहू, हरीश कुमार पटेल, भोजराम रत्नाकर, कीर्ति ठाकुर द्वारा की जा रही है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय ने दी नुआखाई की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के अनुपम उपहार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर हार्दिक बधा...


thumb

170 ट्रांजेक्शन, ₹66 लाख और CGPSC घोटाला: चेतन बोरघरिया ED की हिरास...

छत्तीसगढ़ के चर्चित PSC राज्य सेवा परीक्षा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। बलरामपुर-रामानुजगंज के अपर कलेक्टर और मुख्यमंत...


thumb

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारो...

राज्यपाल रमेन डेका ने संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का सोमवार को महाराजा चक्रधर ...


thumb

क्षमा मांगनी पड़े ऐसा कार्य और व्यवहार ही न करें : मुनि संवेगरत्न सागर

हर वर्ष संवत्सरी महापर्व पर प्रतिक्रमण कर हम अपनी भूलों के लिए क्षमा मांगते हैं। ऐसा न हो कि आज प्रतिक्रमण कर क्षमा मांग ली और अगले ही दिन फिर वही ...


thumb

डॉ. मुरुगन को भेंट की गई मनोहर गौशाला में निर्मित गोबर के 108 मनकों...

जयपुर के श्याम नगर स्थित भिक्षु साधना केंद्र में मुनि सुधाकर के सान्निध्य में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरु...


thumb

दिशा की बैठक 18 को

सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में 18 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आ...