रायपुर(वीएनएस)।प्रदेशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले एक माह के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जनभागीदारी का एक अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा। अभियान की शुरुआत में 17 सितंबर की संध्या 7 बजे जिलेभर में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और 'विकसित भारत @2047' के राष्ट्रीय संकल्प से नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा इसकी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला प्रशासन ने इस आयोजन को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए जिला से लेकर ग्राम स्तर तक ठोस कार्ययोजना तैयार की है। कार्यक्रम का मुख्य जिला स्तरीय आयोजन सारंगढ़ स्थित ऐतिहासिक खाड़ाबांध तालाब में शाम 6 बजे से शुरू होगा, जहाँ समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता के साथ सामूहिक दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जिले के 25 चयनित गांवों में प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलन का विशेष लक्ष्य तय किया गया है।
इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, रामनामी परिवारों, साहित्यकारों, चिकित्सकों और प्रबुद्धजनों को विशेष रूप से जोड़ा जा रहा है। संबंधित विभागों के मैदानी अधिकारी लगातार बैठकों और सघन जनसंपर्क के माध्यम से आम नागरिकों को 17 सितंबर की शाम अपने घरों में दीया प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। महीनेभर चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान के दौरान विविध आयोजनों के माध्यम से शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों और क्रियान्वयन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री क...
नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत...
छत्तीसगढ़ में जनजातीय पर्यटन को नई ऊंचाई देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्...
सरगुजा दौरे के दौरान नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात क...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभि...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा संभाग के विकास और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। संभाग के सभी छह जिलों सरगुजा, सूरजपुर, ब...