रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों के बाद शाम को उपाश्रय में ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ की गूंज सुनाई दी। श्रावक-श्राविकाओं ने वर्षभर में मन, वचन और काया से हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी और सभी के प्रति मैत्रीभाव रखने का संकल्प लिया।
धर्मसभा में मुनि संवेगरत्न सागर ने संवत्सरी महापर्व को आत्मशुद्धि और आत्मावलोकन का पर्व बताते हुए कहा कि वर्षभर में हुई गलतियों को स्वीकार करना और उनके लिए क्षमा मांगना ही संवत्सरी की सार्थकता है। किसी ने हमारे प्रति भूल की हो तो उसे भी हृदय से क्षमा करना चाहिए। मन को वैर-द्वेष से मुक्त कर मैत्रीभाव के साथ आगे बढ़ना ही इस महापर्व का मूल संदेश है।
मुनि संवेगरत्न सागर की पावन निश्रा में संवत्सरी महापर्व के अवसर पर बारसा सूत्र का वांचन, पांच ज्ञान की पूजा, चैत्य परिपाटी और संवत्सरी प्रतिक्रमण सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने इसमें शामिल होकर आत्मावलोकन और प्रायश्चित किया।
सालभर की भूलों का किया आत्मावलोकन
दोपहर 3.36 बजे संवत्सरी प्रतिक्रमण शुरू हुआ। इस दौरान श्रावक- श्राविकाओं ने पूरे वर्ष के अपने आचरण का आत्मावलोकन किया। मन, वचन और काया से किसी को दुख पहुंचाने, जाने-अनजाने में हुई भूलों और किए गए पापों के लिए प्रायश्चित करते हुए जीव मात्र से क्षमायाचना की गई। संवत्सरी पर मन में किसी के प्रति वैर, द्वेष या कटुता न रहे। प्रतिक्रमण के बाद एक-दूसरे से क्षमा मांगते हुए ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ कहा गया।
भक्तिभाव से निकली चैत्य परिपाटी
संवत्सरी महापर्व पर लाभार्थी परिवार की ओर से मुनिसंवेगरत्न सागर जी म.सा. को मूल सूत्र यानी बारसा सूत्र बोहराया गया। धर्मसभा में पांच ज्ञान की पूजा के बाद मुनिश्री के मुखारविंद से बारसा सूत्र का वांचन हुआ। मुनिश्री ने श्रावक-श्राविकाओं को संयम, सदाचार और आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इसके बाद मुनिभगवंतों की पावन निश्रा में ज्ञानवल्लभ उपाश्रय से पार्श्वनाथ जिनालय तक चैत्य परिपाटी निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए और जिनालय पहुंचकर परमात्मा के दर्शन-वंदन किए।
कोटा क्षेत्र के आवेदक भारत सिंह ने कलेक्टर के समक्ष सर्वेयर कार्य का भुगतान लंबित होने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि सर्वेयर के रूप म...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज वीसी के जरिए बिलासपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आय...
जिले के चिन्हांकित शासकीय स्थानों पर आधार पंजीयन केंद्रों का संचालन किया जाना है। इसके लिए जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी बिलासपुर द्वारा आधार केंद्र संच...
जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की ...
शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है...
‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंग...