स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल : 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला

Posted On:- 2026-09-17




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले किए गए हैं। विभाग के अवर सचिव की ओर से जारी आदेश में 25 चिकित्सा अधिकारियों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के नाम शामिल हैं। तबादला सूची में कई जिलों के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

तबादला आदेश के बाद महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, दंतेवाड़ा और अन्य जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
डॉ. आई. नागेश्वर राव — प्रभारी CMHO महासमुंद से उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, रायपुर।
डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा — प्रभारी CMHO सुकमा से प्रभारी CMHO महासमुंद।
डॉ. भुवन विजय कुर्रे — जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी CMHO सुकमा।
डॉ. शरद कोहाड़े — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा, बेमेतरा से प्रभारी CMHO बेमेतरा।
डॉ. अरुण कुमार टोंडर — प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी से प्रभारी CMHO धमतरी।
डॉ. यू.एल. कौशिक — प्रभारी CMHO धमतरी से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
डॉ. आदित्य सिन्हा — जिला चिकित्सालय धमतरी से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी।
डॉ. अनिल कुमार शुक्ला — संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग से प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
डॉ. कपिल देव पैंकरा — प्रभारी CMHO सूरजपुर से संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग।
डॉ. प्रशांत सिंह — प्रभारी CMHO कोरिया से प्रभारी CMHO सूरजपुर।
डॉ. बलवंत सिंह — जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर, कोरिया से प्रभारी CMHO कोरिया।
डॉ. आशीष शर्मा — प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
डॉ. जगसाय सिंह सरुता — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर, सूरजपुर से प्रभारी CMHO सरगुजा।
डॉ. प्रेम सिंह मार्को — प्रभारी CMHO सरगुजा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहट, जिला कोरिया।
डॉ. शीला साहा — प्रभारी CMHO मुंगेली से जिला चिकित्सालय बिलासपुर।
डॉ. श्रीकेश गुप्ता — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीकला, बिलासपुर से प्रभारी CMHO मुंगेली।
डॉ. राकेश कुमार — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया, कबीरधाम से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मुंगेली।
डॉ. सत्यम कुमार पटेल — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्रा, रायगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, जिला सक्ती।
डॉ. शशांक गुप्ता — प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, जिला बलरामपुर।
डॉ. रामप्रसाद तिर्की — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर।
डॉ. राजेंद्र राय — सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक/प्रभारी सिविल सर्जन, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा।
डॉ. अभय सिंह तोमर — प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय चिरमिरी, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।
डॉ. प्रियंका सक्सेना — जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा।
डॉ. जमुना प्रसाद आर्य — प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, बिलासपुर से प्रभारी अधीक्षक, मानसिक चिकित्सालय, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।
डॉ. रक्षित जोगी — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा, बिलासपुर से प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, जिला बिलासपुर।
कई जिलों में बदली स्वास्थ्य विभाग की कमान

इस तबादला सूची में खास तौर पर CMHO और प्रभारी सिविल सर्जन स्तर की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसके चलते कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक कमान नए अधिकारियों के हाथों में जाएगी। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



Related News
thumb

लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

लोकभवन में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई।


thumb

शासकीय कर्मियों के लिए बड़ी खबर! आवेदन की उम्र सीमा 38 से बढ़कर 45 साल

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य शासन के अधीन काम करने वाले शासकीय सेवकों, निगम-मंडल कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और नगर सैनिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है।


thumb

CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।


thumb

सीएम हाउस में मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से ...


thumb

पुसौर में BJP को बड़ा झटका! 8 पार्षदों ने जिला अध्यक्ष को सौंपा इस्...

पुसौर नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नगर पंचायत के 8 भाजपा पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा