रायपुर (वीएनएस)। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित कर बस्तर को नक्सलमुक्त करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उनका त्याग और साहस सदैव स्मरणीय रहेगा। अमर जवान स्मारक के समीप प्रज्वलित किया गया दीप उन वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बना, जिन्होंने बस्तर की धरती पर शांति और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।
अमर वाटिका में शहीदों की स्मृति में प्रज्वलित दीप ने सेवा संकल्प अभियान को भावनात्मक आयाम दिया। यह अवसर बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करने तथा उनके त्याग को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के संकल्प का साक्षी बना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा, भाजपा पदाधिकारी, का...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरु...
विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग स्थित जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे...