पंडरिया में भावना बोहरा ने जलाए 21 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’

Posted On:- 2026-09-18




कवर्धा (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों ने जोरा तालाब, पंडरिया में 21 हजार दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र और जनसेवा एवं समर्पण के संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में उनके मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प का प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री जी ने अपने विगत 25 वर्षों के अपने सार्वजनिक जीवन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सर्वोपरि रखते हुए देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं और पहलों को आगे बढ़ाया है।

भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवा शक्ति को अवसर और गरीब परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। पीएम-किसान सम्मान निधि के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं ‘लखपति दीदी’ जैसी पहलों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और नवाचार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, जनधन योजना और किसान सम्मान निधि जैसी पहलों ने देश के करोड़ों परिवारों के जीवन को प्रभावित किया है। सरकार की नीतियों में गरीब, किसान, महिला और युवा को विकास के महत्वपूर्ण आधार के रूप में प्राथमिकता दी गई है। विदेश नीति हो या धारा 370, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक कानून समाप्त करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से आज भारत का प्रभुत्व पूरे विश्व में बढ़ा है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा, “आज पंडरिया में जलाया गया यह ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिवस का दीप नहीं है, बल्कि यह उस विश्वास, सेवा और संकल्प का प्रतीक है जो करोड़ों देशवासियों के मन में राष्ट्र निर्माण के लिए प्रज्वलित है। प्रधानमंत्री जी ने अपना जीवन भारत माता की सेवा और देशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प जनभागीदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अपने क्षेत्र, समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सेवा, सुशासन और जनकल्याण के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही प्रधानमंत्री जी के प्रति सच्ची शुभकामना और सम्मान होगा।



Related News
thumb

निराला परिवार ने नए घर में जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को ‘आशी...


thumb

अमर जवान स्मारक में दीप प्रज्वलित कर विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे।


thumb

मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप जलाकर विजय शर्मा ने शुरू किया ‘सेवा संक...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : डिप्टी सीएम शर्मा ने किया रक्तदान, युवाओं को क...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरु...


thumb

विवेकानंद नगर में तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव, रथयात्रा और तपस्विय...

विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक...