प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की..इंदौर मिमिक्री विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Posted On:- 2026-09-20




लखनऊ(वीएनएस)।राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की मिमिक्री पर उपजे सियासी विवाद के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर मां को समान सम्मान मिलना चाहिए, चाहे वह प्रधानमंत्री की मां हो या किसी गरीब की। इसके साथ ही उन्होंने सत्य, प्रेम और भाईचारे को सच्चा सनातन रास्ता बताया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के एक कॉमेडी एक्ट को लेकर सियासी विवाद जारी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किए जाने और ‘मां को कुर्सी दो’ जैसे संवाद को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं।इसी विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मां के सम्मान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ में उन्होंने कहा कि किसी की मां के प्रति जैसी भावनाएं हैं, वैसी ही भावनाएं हर व्यक्ति की अपनी मां और परिवार के प्रति होती हैं।
अखिलेश यादव ने कहा, “हर मां को समान सम्मान और संवेदना मिलनी चाहिए, चाहे वह आपकी मां हो, मेरी मां हो, प्रधानमंत्री की मां हो, रिक्शा चलाने वाले की मां हो या किसी गरीब की मां हो।”उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी दुखी मां ने अपनी बात रखी तो उसे भाषण देने से रोकने का सवाल भी उठता है। अखिलेश ने कहा कि जो लोग नकारात्मक प्रचार नहीं करने की बात करते हैं, उन्हें यह भी बताना चाहिए कि नकारात्मक प्रचार कौन कर रहा है।
सत्य, प्रेम और भाईचारे का रास्ता सनातन
अखिलेश यादव ने अपने बयान को सनातन परंपरा से भी जोड़ा। उन्होंने कहा, “सत्य का रास्ता सनातन है। प्रेम का रास्ता सनातन है। भाईचारे का रास्ता सनातन है। ईमानदारी का रास्ता सनातन है।” उन्होंने भगवान श्रीराम का भी जिक्र करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम को चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे की चोरी न हो, यह सुनिश्चित करना भी सनातन है।अखिलेश यादव ने आगे कहा, “किसी की हत्या कर देना सनातन नहीं हो सकता। किसी को झूठे मुकदमे में फंसाना सनातन नहीं हो सकता।”
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर क्यों हुआ विवाद?
राहुल गांधी ने 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया था। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री वाला एक कॉमेडी एक्ट भी हुआ, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने इसे लेकर आपत्ति जताई।भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि इस एक्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक संदर्भ दिया गया। वहीं, कांग्रेस की ओर से इस आरोप को खारिज किया गया है।




Related News
thumb

निर्वाचन आयोग के एसआईआर अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर कांग्रेस क...

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि मतदाता ...


thumb

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू ढेर, जानें कैसे हुआ ए...

वाराणसी में यूपी एटीएस और पुलिस ने मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन टीपीसी के 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मार गिराया। पुलिस के रो...


thumb

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अ...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...


thumb

जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मृति संगोष्ठी में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टि...

भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी और सीएलडब्ल्यूएस के सहयोग से चंडीगढ़ में जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मृति संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान रक्षा विशे...


thumb

केरल विश्वविद्यालय में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मच...

केरल विश्वविद्यालय में छात्र आचार संहिता के तहत राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों को सीमित करने के प्रस्तावित नियमों पर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व...


thumb

राहुल गांधी पर सीएम योगी का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उ...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में कहा कि भारत की आत्मा सनातन परंपरा और वसुधैव कुटुंबकम में बसती है। उन्होंने कहा कि सन...