दंतेवाड़ा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर एवं कलेक्टर की बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभियान के अंतर्गत जिलेवार संचालित गतिविधियों, जनभागीदारी तथा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही अभियान को प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विभिन्न गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप अभियान की गतिविधियों का नियमित संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल एक आयोजन के रूप में नहीं लेकर इसे जनभागीदारी और एक-दूसरे की मदद की संस्कृति को मजबूत करने के अवसर के रूप में लिया जाना चाहिए। इसके अलावा ब्लाक एवं तहसील स्तर पर सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में लोगों को भागीदार बनाकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए चूंकि इन शिविरों में केन्द्र शासन की चिन्हित 26 प्रमुख योजनाओं को शामिल किया जाना है। अतः इस संबंध में योजनाओं के हितग्राहियों की जानकारी अद्यतन कर ली जाए।
उल्लेखनीय है कि 23 से 25 सितंबर तक सभी जिलों के नगरीय निकाय क्षेत्रों में तथा 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें सेवा एवं स्वच्छता, अन्न एवं वस्त्र दान, विद्या दान एवं शिक्षा सहयोग, कौशल एवं ज्ञान दान, हरित छत्तीसगढ़ एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं रक्तदान, अंगदान एवं देहदान, सामाजिक सुरक्षा एवं जागरूकता तथा स्थानीय उत्पादन एवं महिला सशक्तिकरण जैसी गतिविधियां शामिल हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि इन गतिविधियों में एनसीसी, एनएसएस, स्वयंसेवक, स्व-सहायता समूह, सामाजिक संस्थाओं, युवा संगठनों तथा ‘मेरा युवा भारत’ सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सभी गतिविधियों को माय भारत पोर्टल पर फोटोग्राफ सहित अपलोड करने के निर्देश दिए गए। हरित छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत स्थानीय प्रजातियों के 10 हजार पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य सचिव ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उक्त वर्चुअल बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. भार्गव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
मानवीय संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा ने एक निराश्रित वरिष्ठ नागरिक को त्वरित विधिक...
सुध्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत 31 महत्वपूर्ण योजनाओं का संतृप्तिकरण का कार्य किया जाना है।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड युक्त नवीन पंजीयन कार्ड (स्मार्ट आईडी कार्...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की ग...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले...
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 22 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 574 मि.मी. औस...