नशामुक्ति के संकल्प के लिए युवाओं ने बनाया ‘संकल्प चक्र’

Posted On:- 2026-09-21




अम्बिकापुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से युवाओं को नशामुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में मेरा युवा भारत (My Bharat) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजातीय बालक छात्रावास उदयपुर में नशामुक्ति जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा ‘संकल्प चक्र’ का निर्माण कर सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प लिया गया। युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, समाज एवं समुदाय में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशे के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता का वाहक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

यह पहल राष्ट्रीय संकल्प समारोह से प्रेरित राष्ट्रव्यापी 100 सप्ताह के नशामुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि जब युवा नशामुक्त होगा, तभी भारत सशक्त होगा और जब भारत सशक्त होगा, तब विकसित भारत का सपना साकार होगा। मेरा युवा भारत द्वारा जिले के युवाओं से  #NashaMuktYuva अभियान से जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने अपील किया गया।



Related News
thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा सेवा संकल्प अभि...

छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार ...


thumb

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है - साईट इंजीनियर, सेल्स एक्जक्यूटिव, आई.टी.ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, ऑटोकैड डिजाइनर, ऑटोकैड सॉफ्टवेयर, असिस्टेंट एकाउंट...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने बदली हेमलाल...

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सेवा की कहानियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आ रहे सकारात्मक ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत 'डिजिटल व वित्तीय साक्षरता कार्यशाला' का ...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासन की योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिसके तहत नीति आयोग के आकां...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रहा शिक्...

सेवा संकल्प अभियान 2026 के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने और सुशासन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को ...