सेवा संकल्प अभियान के तहत 'डिजिटल व वित्तीय साक्षरता कार्यशाला' का सफल आयोजन

Posted On:- 2026-09-21




मोहला (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासन की योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिसके तहत नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चिल्हाटी, मोहला एवं मानपुर में स्मार्ट ग्राम मॉडल डिजिटल विलेज पहल के तहत डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मोहला में विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्व-सहायता समूहों के सदस्यों के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर तनुजा सलाम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को डिजिटल सेवाओं, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग सुविधाओं तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और ग्राम स्तर पर डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना रहा। कार्यशाला में एलडीएम दलजीत गुप्ता ने बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। आरसेटी निदेशक खोब्रागड़े ने वित्तीय जागरूकता तथा विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया। वहीं माइक्रोसेव कंसल्टिंग के खागेंद्र कुमार ने डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानियों तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं के उपयोग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने, संदिग्ध लिंक एवं कॉल से सावधान रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यशाला के संपूर्ण आयोजन, समन्वय  आकांक्षी ब्लॉक फेलो सविता साहू द्वारा किया गया। स्मार्ट ग्राम मॉडल डिजिटल विलेज पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल एवं वित्तीय रूप से जागरूक समुदाय का निर्माण करना है, ताकि नागरिक आधुनिक डिजिटल सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं का सुरक्षित, सुगम एवं प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।




Related News
thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा सेवा संकल्प अभि...

छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार ...


thumb

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है - साईट इंजीनियर, सेल्स एक्जक्यूटिव, आई.टी.ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, ऑटोकैड डिजाइनर, ऑटोकैड सॉफ्टवेयर, असिस्टेंट एकाउंट...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने बदली हेमलाल...

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सेवा की कहानियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आ रहे सकारात्मक ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रहा शिक्...

सेवा संकल्प अभियान 2026 के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने और सुशासन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को ...


thumb

नशामुक्ति के संकल्प के लिए युवाओं ने बनाया ‘संकल्प चक्र’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से युवाओं को नशामुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व के लिए प्रेर...