अजजा आयोग ने रायपुर, सक्ती, जशपुर और कांकेर में आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण किया

Posted On:- 2026-09-22




रायपुर(वीएऩएस)।राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम छत्तीसगढ़ में जनजातीय समुदायों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की जमीनी स्थिति जानने के लिए चार जिलों के दौरे पर है। 20 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस दौरे में रायपुर, सक्ती, जशपुर और कांकेर में जनजातीय आवासीय छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण, ग्राम भ्रमण और समुदाय के लोगों से सीधे संवाद किया जा रहा है।
आयोग की टीम विशेष रूप से नागवंशी, संसारी उरांव, पहाड़ी कोरवा और दिहाड़ी कोरवा समुदायों से जुड़े क्षेत्रों में पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित अभ्यावेदन प्राप्त करेगी। जशपुर में 22 और 23 सितंबर को विशेष रूप से जनजातीय ग्रामों का भ्रमण निर्धारित है।
कांकेर में 24 सितंबर को जनजाति महिला जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण को लेकर संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें पंचायत एवं जिला स्तर की महिला जनप्रतिनिधियां शामिल होंगी। 25 सितंबर को रायपुर में आयोग में लंबित प्रकरणों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं प्राधिकारियों के साथ बैठक होगी। आयोग की ओर से संबंधित अधिकारियों को जांच दल को आवश्यक सहयोग, दस्तावेज उपलब्ध कराने और मौके पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



Related News
thumb

आजीविका डबरी ने जगाई नई उम्मीद, मछली पालन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा ...

ग्रामीण परिवार के लिए जब कोई संसाधन केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्थायी आजीविका का आधार बनने लगे, तो वह बदलाव जीवन में नई उम्मीद लेकर आता है।


thumb

जिला प्रशासन की अनूठी पहल-अधिकारियों ने लिया नेत्रदान का संकल्प, कह...

किसी की दुनिया में अंधेरा हो और उसे रोशनी मिल जाए३किसी की आंखों में वर्षों से ठहरे सपनों को फिर से रंग मिल जाए और किसी अनजान चेहरे पर सिर्फ इसलिए म...


thumb

जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 में राजनांदगांव जिले के लिए स्थानीय अवक...


thumb

युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, विकसित भारत के संकल्प को साकार ...

ऐतिहासिक नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर...


thumb

कलेक्टर लंगेह ने समय सीमा की बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनकल्याणकारी योजना...


thumb

उड़ीसा सीमा से लगे आदिवासी बहुल गांव में जल जीवन मिशन ने आसान की पान...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर देश के अंतिम छोर तक बुनियादी सुविधाएं प...