उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। ऐतिहासिक नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए जीने और देश के लिए काम करने की आवश्यकता है। युवा देश के भविष्य और ताकत हैं, इसलिए वे अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ें और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
तोमर ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है और आने वाले समय में विकास की गति और तेज होगी। युवाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपने सपनों को साकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में मेडिकल कॉलेजों, एम्स तथा एमबीबीएस सीटों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे युवाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलने के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार हुआ है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच रखते हुए किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने युवाओं से अच्छी संगति करने, माता-पिता का सम्मान करने तथा पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें और सफलता हासिल करें। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे के कारण आए दिन युवा दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। युवा देश की ताकत हैं, उन्हें अपनी शक्ति और जिम्मेदारी को समझते हुए शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए तथा पढ़-लिखकर सफल नागरिक बनना चाहिए।
‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। ‘युवाओं के लिए हो रहे कार्य, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां’, ‘एक देश-एक चुनाव’ तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत में युवाओं की भूमिका’ विषय पर सहायक प्राध्यापक विजय बेसरा, डॉ. लक्ष्मी लेकाम, सहायक प्राध्यापक अलका केरकेट्टा, युवा मुकेश कुमार एवं कुमारी सुनीता साहू ने अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर दो युवाओं कुमारी वैष्णवी जैन एवं हर्ष कुमार डोंगरे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के लिए की गई अपनी मेहनत, सफलता के अनुभव तथा विद्यार्थी जीवन से जुड़ी जानकारी युवाओं के साथ साझा की। उन्होंने युवाओं से बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने, सकारात्मक सोच रखने, माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने तथा निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, महेश जैन, राजा पाण्डेय, राजा देवनानी, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, दिलीप जायसवाल, हीरा मरकाम, ईश्वर कावड़े, दिनेश रजक, संजू गोपाल साहू, शिल्पा साहू सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, मेडिकल कॉलेज एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा जिले के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी से स्वच्छता एवं जल संरक्षण की दिशा में लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को...
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अम्बिकापुर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभ...
मातृत्व के दौरान महिलाओं को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता जरूरत के समय परिवारों के लिए उपयोगी सहारा बन रही है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं।
रात गहराती है... आंगन में करम की हरी डाली सजी है। मिट्टी के दीपक की लौ टिमटिमा रही है। मांदर की पहली थाप पड़ते ही सन्नाटा टूटता है और गीतों की लय क...
क्या स्वस्थ जीवन की शुरुआत किसी बड़े बदलाव से ही होती है हमारी रसोई में मौजूद सामान्य खाद्य सामग्री, मौसम के अनुरूप खान-पान, नियमित दिनचर्या, थोड़ी श...