अम्बिकापुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी से स्वच्छता एवं जल संरक्षण की दिशा में लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को जल संसाधन विभाग, संभाग क्रमांक-1 अम्बिकापुर द्वारा डांडगांव जलाशय में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए जलाशय परिसर की साफ-सफाई की और जल संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया।
श्रमदान से की जलाशय परिसर की साफ-सफाई :
अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक श्रमदान कर डांडगांव जलाशय परिसर में साफ-सफाई की। जलाशय एवं उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जलाशयों की नियमित साफ-सफाई, उनके आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से सुरक्षित रखने के महत्व की जानकारी दी गई।
जल संरक्षण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका :
इस अवसर पर जल संरक्षण के महत्व के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने, उपलब्ध जल स्रोतों को संरक्षित रखने तथा जलाशयों की स्वच्छता में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने और जल संसाधनों के संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक-1, अम्बिकापुर के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड युक्त नवीन पंजीयन कार्ड (स्मार्ट आईडी कार्...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की ग...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले...
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 22 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 574 मि.मी. औस...
विकासखंड बलौदा के ग्राम जर्वे (च) निवासी जगदीश कुमार कश्यप के घर की छत पर लगा सौर पैनल अब परिवार के लिए बचत का जरिया बन गया है।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बाल विवाह की सूचना पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला ब...