बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका का रोका गया विवाह

Posted On:- 2026-09-22




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बाल विवाह की सूचना पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम नवापारा ख विकासखंड बलौदा में जांच की गई।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि ग्राम नवापारा ख (बलौदा ) में बालक के घर जाकर बालक के जन्म संबंधित दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने पर बालक की उम्र 18 वर्ष 02 माह 28 दिन होना पाया गया ,जोकि विवाह हेतु निर्धारित उम्र से कम था। विभाग के अधिकारी-कर्मचारीयों द्वारा बालिका व उनके माता-पिता एवं स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया एवं समझाईश के पश्चात स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बालक के माता-पिता की सहमति से बालक का विवाह को रोका गया एवं लड़कियों का विवाह के लिए निर्धारित उम्र 18 वर्ष तथा लड़के के लिए निर्धारित उम्र 21 वर्ष के पूर्व विवाह न करने का समझाईस देते हुए बाल विवाह रोका गया। जांच दल में बलौदा तहसीलदार अखिलेश विश्वकर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक विष्णु श्रीवास, काउंसलर अल्का फांक, सेक्टर पर्यवेक्षक सकुन सोन,  राधेश्याम ओग्रे, आंनगबाडी कार्यकर्ता, कोटवार शामिल थे।



Related News
thumb

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिल...

मानवीय संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा ने एक निराश्रित वरिष्ठ नागरिक को त्वरित विधिक...


thumb

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला 23 को

सुध्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत 31 महत्वपूर्ण योजनाओं का संतृप्तिकरण का कार्य किया जाना है।


thumb

निर्माण श्रमिकों को मिलेगी क्यूआर कोड युक्त डिजिटल पहचान

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड युक्त नवीन पंजीयन कार्ड (स्मार्ट आईडी कार्...


thumb

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की समीक्षा बैठक, कहा - राज्य रैंकिंग में बेम...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की ग...


thumb

कलेक्टर ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा - सेवा संकल्प अभियान क...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले...


thumb

जिले में अब तक 574 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 22 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 574 मि.मी. औस...