जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। विकासखंड बलौदा के ग्राम जर्वे (च) निवासी जगदीश कुमार कश्यप के घर की छत पर लगा सौर पैनल अब परिवार के लिए बचत का जरिया बन गया है। कभी बिजली का बढ़ता बिल परिवार के मासिक बजट पर अतिरिक्त भार डालता था, लेकिन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट क्षमता का सौर पैनल लगने के बाद उनके बिजली खर्च में कमी आई और अब बिजली बिल शून्य हो गया है।
कश्यप बताते हैं कि पहले हर महीने बिजली बिल को लेकर चिंता रहती थी। बिजली खर्च कम करने के उद्देश्य से उन्होंने योजना का लाभ लिया और घर की छत पर सौर पैनल स्थापित कराया। सौर ऊर्जा से बिजली की जरूरत पूरी होने के साथ अब हर महीने होने वाले खर्च में बचत हो रही है, जिससे परिवार के बजट पर पड़ने वाला भार कम हुआ है। योजना के तहत कश्यप को केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस प्रकार उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सहायता मिली। सब्सिडी से सौर पैनल लगवाने का आर्थिक भार कम हुआ और परिवार के लिए सौर ऊर्जा अपनाना आसान हुआ। सौर ऊर्जा अपनाने से आर्थिक बचत के साथ परिवार स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से भी जुड़ा है। कश्यप का कहना है कि बिजली बिल शून्य होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। योजना का लाभ मिलने के बाद वे आसपास के लोगों को भी सौर ऊर्जा अपनाने और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘सेवा की कहानी’ के रूप में सामने आई जगदीश कुमार कश्यप की यह कहानी बताती है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों में किस तरह प्रत्यक्ष बदलाव ला सकता है। सौर पैनल उनके लिए बिजली उत्पादन के साथ आर्थिक बचत का माध्यम बन गया है। कश्यप ने योजना से मिली सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मानवीय संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा ने एक निराश्रित वरिष्ठ नागरिक को त्वरित विधिक...
सुध्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत 31 महत्वपूर्ण योजनाओं का संतृप्तिकरण का कार्य किया जाना है।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड युक्त नवीन पंजीयन कार्ड (स्मार्ट आईडी कार्...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की ग...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले...
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 22 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 574 मि.मी. औस...