एक स्टॉपडेम से किसानों के लगभग 30 एकड़ खेतों में मिली सिंचाई की सुविधा

Posted On:- 2026-09-22




रायपुर(वीएनएस)।कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे बहने वाले नकटी नाले पर बने एक स्टॉपडेम बनने से इन किसान परिवारो का जीवन बदल रहा है। उचित स्थल चयन के साथ बने एक स्टॉपडेम की मदद से जोबापारा के दर्जनभर किसान परिवार खुशहाली की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। स्टॉपडेम से सिंचाई की सुविधा पाकर यंहा लगभग 30 एकड़ खेतों में धान की फसल लहलहा रही है।
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से संघर्ष
जोबापारा, कदमनारा ग्राम पंचायत में आश्रित ग्राम लगभग पहाड़ी पर बसा हुआ है। जिसके नीचे से नकटी नाले का बहाव है। यंहा की आबादी में आदिवासी परिवार बहुतायत में हैं। भूमि काफी ऊपर नीचे होने के कारण इन भौगोलिक परिस्थितियों में खेती करना बेहद चुनौती भरा है। नाले में पानी रहने के बाद भी यंहा रहने वाले किसान परिवार अपने खेतों में सिंचाई के लिए हमेशा परेशान रहते थे। लेकिन एक स्टॉपडेम ने सिंचाई की सभी मुसीबतें खत्म कर दी हैं।
स्टॉपडेम से मिली राहत
ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर जोबा पारा के किसानों ने नकटी नाले पर एक स्टॉपडेम बनाए जाने की मांग रखी। ग्राम सभा के निर्णय अनुसार मनरेगा के अंतर्गत यंहा एक स्टॉपडेम बनाए जाने के लिए 19 लाख रुपए से अधिक स्वीकृत किए गए। ग्राम पंचायत की देखरेख में ही यह निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। अब इससे दर्जन भर किसान सीधे लाभ ले रहे हैं।
सोलर पंप लगाकर सिंचाई
गांव में रहने वाले किसानों ने बताया कि जब स्टॉपडेम निर्माण कार्य पूर्ण हो गया तो हमने सौर सुजला योजना से पंप लगा लिए हैं। अब सौर ऊर्जा संयंत्र से आसानी से ऊपर तक हर खेत में भरपूर पानी पंहुचा रहे हैं। साथ ही स्टॉपडेम में बिजली का पंप भी आवश्यकता अनुसार लगा सकते हैं।
बारहमासी सिंचाई की सुविधा
ग्राम पंचायत के सरपंच श्री दयाल साय ने बताया कि तेज बहाव होने से पहले नाले में पानी रोकना कठिन था लेकिन स्टॉपडेम से सब कुछ आसान हो गया है। अब नाले से गांव में तीस एकड़ खेतों में सिंचाई हो रही है। धान की फसल के बाद सभी किसान अपने खेतों में सब्जी और गेहूं की फसल भी लगाएंगे।
लाभान्वित किसान
स्टॉपडेम बनाए जाने से ग्राम जोबापारा में रहने वाले आदिवासी किसान धर्मपाल की 2 एकड़ कृषि भूमि में सिंचाई हो रही है। साथ ही राम सिंह के 2 एकड़, प्रभुदयाल के 1 एकड़, जोखन राम के 1 एकड़,  श्री गणेश के डेढ़ एकड़, उमेश कुमार के 3 एकड़, दयाल साय के 5एकड़, करण साय के 3 एकड़, वंश गोपाल के 3 एकड़, किसान लोधे राम के 3एकड़,शेषमन के 2 एकड़ तथा दखल साय के 3 एकड़ खेतों में भरपूर पानी पंहुचा है। सभी किसान परिवार खुशहाली से आगामी फसलों की खेती की योजना बना रहे हैं।



Related News
thumb

आजीविका डबरी ने जगाई नई उम्मीद, मछली पालन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा ...

ग्रामीण परिवार के लिए जब कोई संसाधन केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्थायी आजीविका का आधार बनने लगे, तो वह बदलाव जीवन में नई उम्मीद लेकर आता है।


thumb

जिला प्रशासन की अनूठी पहल-अधिकारियों ने लिया नेत्रदान का संकल्प, कह...

किसी की दुनिया में अंधेरा हो और उसे रोशनी मिल जाए३किसी की आंखों में वर्षों से ठहरे सपनों को फिर से रंग मिल जाए और किसी अनजान चेहरे पर सिर्फ इसलिए म...


thumb

जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 में राजनांदगांव जिले के लिए स्थानीय अवक...


thumb

युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, विकसित भारत के संकल्प को साकार ...

ऐतिहासिक नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर...


thumb

कलेक्टर लंगेह ने समय सीमा की बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनकल्याणकारी योजना...


thumb

उड़ीसा सीमा से लगे आदिवासी बहुल गांव में जल जीवन मिशन ने आसान की पान...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर देश के अंतिम छोर तक बुनियादी सुविधाएं प...