जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे आमजनों से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से परीक्षण कर पात्रतानुसार नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में तहसील बलौदा के ग्राम बुड़गहन निवासी बोधराम ने नवीन पर्ची बनवाने, बलौदा तहसील के नरसिंह गोड़ ने वृद्धावस्था पेंशन, ग्राम रसौटा निवासी लोकेन्द्र सिंह गौतम ने फार्मर आईडी एवं एग्रीस्टैक, तहसील पामगढ़ के ग्राम भंवतरा निवासी बुधराम खुटे ने प्रधानमंत्री आवास योजना, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कटौद निवासी चीनी बाई बंजारे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने तथा तहसील अकलतरा निवासी अमित कुमार थवाईत ने चरित्र प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रतानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मानवीय संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा ने एक निराश्रित वरिष्ठ नागरिक को त्वरित विधिक...
सुध्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत 31 महत्वपूर्ण योजनाओं का संतृप्तिकरण का कार्य किया जाना है।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड युक्त नवीन पंजीयन कार्ड (स्मार्ट आईडी कार्...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की ग...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले...
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 22 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 574 मि.मी. औस...