कच्चे घर की मुश्किलों से पक्के आशियाने तक पहुंची नीराबाई कश्यप की कहानी

Posted On:- 2026-09-22




प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से मिला सुरक्षित घर, शौचालय, महतारी वंदन और रोजगार गारंटी योजना ने दिया अतिरिक्त संबल

जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘सेवा की कहानी’ और ‘कहानी बदलाव की’ पहल के माध्यम से जिले में शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानियां सामने लाई जा रही हैं। 

ग्राम पंचायत अमोरा, जनपद पंचायत नवागढ़ की नीराबाई कश्यप की कहानी भी ऐसे ही बदलाव की कहानी है। कभी कच्चे मकान और सीमित संसाधनों के बीच परिवार का जीवन चलाने वाली नीराबाई आज अपने परिवार के साथ पक्के और सुरक्षित घर में सुकून की जिंदगी जी रही हैं। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से उनके परिवार के जीवन में सुरक्षा, सुविधा और आर्थिक संबल आया है।

पक्के घर ने दी सुरक्षित छत और बेहतर भविष्य की उम्मीद : 

नीराबाई कश्यप का परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। बारिश और मौसम की विपरीत परिस्थितियों के दौरान परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवास की स्वीकृति मिली। योजना के माध्यम से पक्का मकान बनने से परिवार को सुरक्षित और स्थायी छत मिली। आज नीराबाई अपने परिवार के साथ इसी पक्के और सुरक्षित आशियाने में रह रही हैं। उनके लिए यह घर महज चार दीवारें नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद का आधार बन गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ नीराबाई के परिवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय की सुविधा भी मिली। शौचालय उपलब्ध होने से परिवार को स्वच्छता और सुविधा के साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। पक्का घर और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं ने परिवार के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया है। नीराबाई कश्यप को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं रोजगार गारंटी योजना के तहत उन्हें 90 दिवस की मजदूरी भी प्राप्त हुई है। इससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिला और स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर भी मिला। विभिन्न योजनाओं का लाभ एक साथ मिलने से परिवार को आर्थिक कठिनाइयों से उबरने और बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ने में मदद मिली है। अब नीराबाई को अपने परिवार के भविष्य को लेकर पहले की तुलना में अधिक सुरक्षा और भरोसा महसूस होता है।

सुविधाओं से सुरक्षा तक, योजनाओं ने बदली जिंदगी : 

नीराबाई कश्यप की कहानी बताती है कि जब शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो उसका असर जीवन के कई पहलुओं पर दिखाई देता है। पक्का घर परिवार को सुरक्षा देता है, शौचालय स्वच्छता और सम्मान से जोड़ता है, जबकि आर्थिक सहायता और रोजगार परिवार की जरूरतों को पूरा करने में संबल प्रदान करते हैं।

सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘सेवा की कहानी’ के रूप में सामने आई नीराबाई कश्यप की यह कहानी एक ऐसे परिवार के बदलाव को दर्शाती है, जिसने कच्चे घर की कठिनाइयों से निकलकर पक्के आशियाने तक का सफर तय किया है। आज उनके परिवार के पास सुरक्षित छत है, मूलभूत सुविधाएं हैं और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने का भरोसा है। नीराबाई कश्यप ने शासन की योजनाओं से मिले लाभ और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिल...

मानवीय संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा ने एक निराश्रित वरिष्ठ नागरिक को त्वरित विधिक...


thumb

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला 23 को

सुध्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत 31 महत्वपूर्ण योजनाओं का संतृप्तिकरण का कार्य किया जाना है।


thumb

निर्माण श्रमिकों को मिलेगी क्यूआर कोड युक्त डिजिटल पहचान

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड युक्त नवीन पंजीयन कार्ड (स्मार्ट आईडी कार्...


thumb

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की समीक्षा बैठक, कहा - राज्य रैंकिंग में बेम...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की ग...


thumb

कलेक्टर ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा - सेवा संकल्प अभियान क...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले...


thumb

जिले में अब तक 574 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 22 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 574 मि.मी. औस...