मनीष को मिला आत्मनिर्भरता का अवसर

Posted On:- 2026-09-22




मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण से रोजगार की राह हुई आसान

राजनांदगांव (वीएनएस)। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को उनकी रूचि और योग्यता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पटपर के  मनीष कुमार ने अपने लिए रोजगार का अवसर हासिल किया है। आज वे टीवीएस कंपनी बैंगलोर में इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन के रूप में कार्य करते हुए प्रतिमाह 21 हजार रूपए की आय अर्जित कर रहे हैं।  मनीष कुमार ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित सेवा संकल्प को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को कौशल और रोजगार के अवसर प्रदान करने वाली योजनाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रयासों से युवा आत्मनिर्भर बनकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

     मनीष कुमार ने बताया कि उन्होंने कक्षा 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। वे आगे रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना चाहते थे। इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाइवलीहुड कॉलेज में इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी मिली। प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलने की जानकारी मिलने पर प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए चयनित होने के बाद नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लिया और 378 घंटे का इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा भी उत्तीर्ण की। इसके पश्चात उन्हें टीवीएस कंपनी बैंगलोर में रोजगार का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, रोजगार से जोडऩे तथा समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में प्...


thumb

आपके घर का पुराना खिलौना, किसी बच्चे की नई मुस्कान बन सकता है

कई घरों में ऐसे खिलौने रखे होते हैं, जिन्हें बच्चे अब नहीं खेलते। समय के साथ वे खिलौने अलमारी या संदूक के किसी कोने में भले ही भुला दिए जाएं, लेकिन...



thumb

पक्के मकान ने धरम लाल ध्रुव के परिवार को दिया सुरक्षित और सुखद आशिय...

कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी धरम लाल ध्रुव के परिवार के लिए अपना पक्का मकान खुशियों और सुकून का नया ठिकाना बन गया है। मेहनत मजद...


thumb

नल से घर पहुंचा पानी, आसान हुआ जीवन, श्रीमती रामबाई के घर ‘हर घर जल...

अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। घर के पास ही नल से साफ और स्वच्छ पानी मिलने से पानी लाने के लिए बाहर जाने क...


thumb

10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्र...

प्रमिला सिंह बताती हैं कि “ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना और पशुधन विकास विभाग के सहयोग से मुझे 10 बकरी और एक बकरा मिला था। विभाग की ओर से स...