श्री रामायण कथा' में माता सीता बनेंगी अंजलि अरोड़ा

Posted On:- 2026-09-23




मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा आगामी पौराणिक फिल्म 'श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभाने वाली है। अभिनेत्री का मानना है कि यह रोल उन्हें भगवान राम और हनुमान जी के आशीर्वाद से मिला है। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वे हर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाती हैं और प्रार्थना करती हैं कि जो चीज उनके हक की है, वही उन्हें मिले। साथ ही अभिनेत्री ने उस पल को भी याद किया जब निर्देशक अभिषेक सिंह उनके पास इस रोल के लिए आए थे और उन्हें माता सीता के रूप में उनकी एआई से बनी तस्वीर दिखाई थी।

अभिनेत्री ने कहा, जब मेरे लिए यह रोल मेकर्स लेकर आए, तो उन्होंने मुझे मेरी फोटो का एआई वर्जन दिखाया, जिसे देखकर मुझे हंसी आ गई थी। मैं खुद को पहचान भी नहीं पा रही थी। तो सर ने कहा, 'हां ये तुम ही हो।' शुरुआत में तो मैंने सर से कहा भी था कि क्या आपको सच में लगता है कि मैं ये रोल कर पाऊंगी, तो सर ने मुझसे कहा था कि तुम कर सकती हो।

अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने काफी समय लेने और सोचने के बाद ही इस रोल के लिए हामी भरी थी। उन्होंने कहा, "तो फिर मैंने थोड़ा समय लिया, मैंने सोचा कि अगर मुझे ये चीज मिल रही है तो शायद ये एक आशीर्वाद है। क्योंकि मैं हमेशा हर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाती हूं और मैं हमेशा प्रार्थना करती हूं कि मुझे वही मिले जो मेरे हक का है। तो शायद उन्होंने ही आशीर्वाद के रूप में मुझे ये रोल दिया है।



Related News
thumb

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन का निधन

मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन का निधन हो गया है। उनकी उम्र 83 साल थी और उम्र संबंधी बीमारियों से लड़ते हुए उन्होंने 23 सितंबर क...


thumb

‘बिग बॉस-20’ ने रचा नया स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड, एक हफ्ते में 2 करोड़ व्...

डेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित ‘बिग बॉस हिंदी’ का 20वां सीजन 6 सितंबर को प्रीमियर हुआ और पहले ही दिन से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।


thumb

‘द पैराडाइज’ का ‘अंजाना अंजानी’ ऑडियो आउट, नानी-कायडू की दिखी खूबसू...

नेचुरल स्टार नानी स्टारर 'द पैराडाइज़'की रिलीज़ को लेकर लगातार एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज़ से पहले दमदार टीज़र और गानों


thumb

‘कुछ कुछ होता है’ के गाने पर डेविड धवन का कैसा था रिएक्शन! समीर ने ...

भारत के जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज़’ के नए सीज़न के साथ वापस लौट आए हैं। इस सीरीज़ में मशहूर ग...


thumb

वहीदा रहमान को अपनी फिल्म में लाने के पीछे थी सुधीर मिश्रा की खास ज...

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। निर्देशक सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म में उनकी एंट्री ने फैंस के बी...