मुंबई (वीएनएस)। मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन का निधन हो गया है। उनकी उम्र 83 साल थी और उम्र संबंधी बीमारियों से लड़ते हुए उन्होंने 23 सितंबर को केरलम के कोझिकोड में अपनी अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर से सिनेमा में शोक व्याप्त हो गया है। सावित्री को 2018 में आई चर्चित फिल्म 'सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया' में 'उम्मा' की भूमिका के लिए जाना जाता था। इस मलयालम फिल्म के जरिए ही उन्होंने व्यापक पहचान हासिल की थी।
सिनेमा में आने से पहले, सावित्री ने रंगमंच पर लोकप्रियता बटोरी थी। फिर 2018 में रिलीज हुई सौबिन शाहिर की फिल्म 'सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया' में उन्होंने 'जमीला' का किरदार निभाया था, जिसे लोग उम्मा के नाम से याद करते हैं। इसमें उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने बेहद सराहा। यही नहीं, 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उन्हें इस शानदार अभिनय के लिए 'विशेष उल्लेख' से सम्मानित किया गया और सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला।
सावित्री ने एमटी वासुदेवन नायर द्वारा निर्देशित फिल्म 'कडावु' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने एक मां का किरदार निभाया था। हालांकि, उन्हें देशव्यापी प्रसिद्धी दिलाने का काम 'सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया' ने किया था। उनकी अन्य चर्चित फिल्मों में 'वलियांगडी', 'ब्रेकफास्ट', 'द मैंगो पीपल', 'डाकिनी', 'पाडा', 'पाप्पन' और 'क्रिस्टी' जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने अधिकतर फिल्मों में मां, दादी और अन्य सहायक किरदारों को निभाकर दर्शकों से सराहना हासिल की थी।
डेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित ‘बिग बॉस हिंदी’ का 20वां सीजन 6 सितंबर को प्रीमियर हुआ और पहले ही दिन से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
नेचुरल स्टार नानी स्टारर 'द पैराडाइज़'की रिलीज़ को लेकर लगातार एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज़ से पहले दमदार टीज़र और गानों
अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा आगामी पौराणिक फिल्म 'श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभाने वाली है। अभिनेत्री का मानना है कि यह रोल उन्हें भगवान र...
भारत के जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज़’ के नए सीज़न के साथ वापस लौट आए हैं। इस सीरीज़ में मशहूर ग...
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। निर्देशक सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म में उनकी एंट्री ने फैंस के बी...