अम्बिकापुर (वीएनएस)। स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार की सुविधा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली से भी जुड़ी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आ रही सेवा की कहानियां बता रही हैं कि स्वच्छता के लिए किए गए प्रयास किस तरह ग्रामीण परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव ला रहे हैं। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बकिरमा के बटोरबुड़ा निवासी आराधना तिग्गा के परिवार के लिए घर में शौचालय का निर्माण ऐसी ही एक महत्वपूर्ण सुविधा बनकर सामने आया है।
आराधना बताती हैं कि पहले परिवार के सदस्यों को शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता था। सामान्य दिनों में भी इससे असुविधा होती थी, लेकिन बरसात के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती थी। बारिश के कारण रास्तों में कीचड़ होने से बाहर जाना मुश्किल होता था। अब घर में शौचालय बन जाने से परिवार को इस समस्या से राहत मिली है।
घर में मिली सुविधा तो स्वच्छता भी बनी दिनचर्या का हिस्सा
आराधना तिग्गा ने बताया कि स्वच्छता भारत मिशन के माध्यम से उनके नाम पर शौचालय का निर्माण हुआ। परिवार के सभी सदस्य इसका नियमित उपयोग कर रहे हैं। घर में शौचालय उपलब्ध होने से उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में भी मदद मिल रही है।
सुविधा के साथ स्वच्छ वातावरण का भी मिला लाभ
आराधना का कहना है कि शौचालय निर्माण से उनके परिवार की दिनचर्या पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हुई है। खुले में जाने की आवश्यकता समाप्त होने से परिवार स्वच्छता के प्रति भी अधिक सजग हुआ है। उनके लिए शौचालय केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि रोजमर्रा की एक जरूरी सुविधा बन गया है।
आराधना ने शौचालय की सुविधा मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घर में शौचालय बनने से विशेषकर बरसात के दिनों की परेशानी दूर हुई है और परिवार को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण मिला है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आराधना तिग्गा की यह ‘सेवा की कहानी’ स्वच्छता से जीवन में आए बदलाव को सामने लाती है। घर में शौचालय की उपलब्धता ने परिवार को खुले में जाने की परेशानी से राहत देने के साथ स्वच्छता को उनकी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाया है।
“सेवा संकल्प अभियान” के तहत जिले में जिला स्तरीय ‘सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर’ 30 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा स्थानीय दीवान तालाब में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया।
कलेक्टर सरगुजा ने अम्बिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित भूमि खसरा क्रमांक 3714 से संबंधित मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्ब...
छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में सेवा, समर्पण और जनकल्याण के साथ किसानों की आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती ...