अम्बिकापुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा स्थानीय दीवान तालाब में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। ‘सेवा मेरा योगदानदृस्वच्छता ही सेवा’ के तहत महापौर मंजूषा भगत के नेतृत्व में आयोजित अभियान में एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों, वार्डवासियों, स्व सहायता समूहों के सदस्यों तथा नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।
अभियान के दौरान दीवान तालाब के घाटों एवं आसपास के परिसर की साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहों के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर तालाब परिसर में फैले कचरे एवं अन्य अपशिष्ट को हटाया। इस दौरान नागरिकों को जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करते हुए इसमें सक्रिय जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
महापौर भगत ने वार्डवासियों से दीवान तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि तालाब एवं अन्य सार्वजनिक जल स्रोत हमारी सामूहिक धरोहर हैं और इनकी स्वच्छता एवं संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से तालाब में किसी भी प्रकार का कचरा नहीं फेंकने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहों, स्थानीय नागरिकों एवं नगर निगम कमिश्नर विनय अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार की सुविधा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली से भी जुड़ी है।
कलेक्टर सरगुजा ने अम्बिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित भूमि खसरा क्रमांक 3714 से संबंधित मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्ब...
छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में सेवा, समर्पण और जनकल्याण के साथ किसानों की आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की यात्रा रही है। उनकी विकास क...