दो दशक बाद अनवरपुर जलाशय की नहर में बह रही अनवरत धार, किसानों की खेती को मिली नई सिंचाई सुविधा

Posted On:- 2026-09-23




महासमुंद (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की यात्रा रही है। उनकी विकास की अवधारणा में गांव, गरीब, किसान और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रमुख रहा है। 

इसी भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा किसानों को सिंचाई सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड में अनवरपुर जलाशय की नहर की मरम्मत और जल प्रवाह बहाल होना इसी जनकल्याणकारी प्रयास का एक उदाहरण है।

कार्यपालन अभियंता जल संसाधान अजय खरे ने बताया कि जल संसाधन संभाग महासमुंद के अंतर्गत जल संसाधन उपसंभाग क्रमांक-2, बागबाहरा में स्थित अनवरपुर जलाशय का निर्माण वर्ष 1980 में पूर्ण हुआ था। जलाशय की रूपांकित क्षमता 0.534 एसीएम है। जलाशय से निकलने वाली नहर की लंबाई 3390 मीटर है और इससे 159 हेक्टेयर क्षेत्र में रूपांकित सिंचाई सुविधा उपलब्ध है। इस नहर से अनवरपुर, दामनबोड़ एवं तुरीझर गांव के किसान लाभान्वित होते हैं।

लंबे समय तक नहर की समुचित देखभाल एवं मरम्मत नहीं होने के कारण नहर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गई थी। जगह-जगह नहर के भर जाने से पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा था। इसके कारण नहर के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था। परिणामस्वरूप किसानों को अपेक्षित सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही थी और लगभग 20 वर्षों से किसानों द्वारा नहर से सिंचाई के लिए अनुबंध नहीं किया जा रहा था। कृषि कार्यों के लिए सिंचाई की सुविधा किसानों की आय और उत्पादन से सीधे जुड़ी होती है। ऐसे में लंबे समय से बाधित नहर व्यवस्था को पुनः सुचारु करना क्षेत्र के किसानों के लिए आवश्यकता थी।

किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन उपसंभाग क्रमांक-2, बागबाहरा द्वारा अनवरपुर जलाशय की नहर की आवश्यक मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य कराया गया। नहर की स्थिति में सुधार के बाद किसानों को पुनः नहर से सिंचाई हेतु अनुबंध करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया। विभागीय प्रयासों और किसानों के सहयोग से अब नहर में जल प्रवाह सुचारु होने के बाद नहर के अंतिम छोर तक सिंचाई के लिए पानी पहुंच रहा है। इससे अनवरपुर, दामनबोड़ एवं तुरीझर गांव के किसानों को अपनी कृषि भूमि में समय पर सिंचाई सुविधा प्राप्त हो रही है। लगभग दो दशकों से प्रभावित सिंचाई व्यवस्था के पुनः सुचारु होने से किसानों में विश्वास बढ़ा है। नहर की मरम्मत और जल प्रवाह बहाल होने के बाद किसान पुनः सिंचाई अनुबंध की ओर आगे बढ़ रहे हैं।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान: किसान सम्मान निधि से खेती के खर्चों में मिली मद...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहारा बन रही है। विकासखंड चारामा के ग...


thumb

जिले में 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा ‘सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ...

“सेवा संकल्प अभियान” के तहत जिले में जिला स्तरीय ‘सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर’ 30 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।


thumb

शौचालय ने बदली आराधना के परिवार की दिनचर्या, बरसात और खुले में जाने...

स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार की सुविधा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली से भी जुड़ी है।


thumb

महापौर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहों और वार्डवास...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा स्थानीय दीवान तालाब में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया।


thumb

प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित भूमि के अवैध अंतरण मामले में एफआईआर दर्ज ...

कलेक्टर सरगुजा ने अम्बिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित भूमि खसरा क्रमांक 3714 से संबंधित मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्ब...


thumb

विशेष लेख : महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के जीवन का संबल

छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्...