उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहारा बन रही है। विकासखंड चारामा के ग्राम गोलकुम्हड़ा के कृषक अश्वनी ठाकुर भी इस योजना का लाभ लेकर अपनी कृषि गतिविधियों को सुगम बना रहे हैं। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में 02-02 हजार रुपये के रूप में सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की जाती है।
कृषक अश्वनी ठाकुर को अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 23 किस्तों में कुल 46 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। वे बताते हैं कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे खेती-किसानी से संबंधित जरूरी खर्चों में करते हैं। विशेष रूप से बीज, कीटनाशक एवं अन्य कृषि सामग्री की खरीद में यह राशि उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि खेती के मौसम में समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से आवश्यक कृषि सामग्री की व्यवस्था करने में सुविधा होती है, इससे खेती के दौरान आने वाले छोटे-बड़े खर्चों को पूरा करने में उन्हें आर्थिक सहयोग मिलता है। साथ ही किसान सम्मान निधि की राशि सीधे खाते में मिलने से इसका उपयोग कृषि कार्यों में करना आसान हो गया है।
अश्वनी ठाकुर ने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि खेती के आवश्यक खर्चों में सहयोग प्रदान कर रही है और किसानों के लिए यह आर्थिक संबल के रूप में उपयोगी है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने और कृषि को अधिक विविध एवं टिकाऊ बनाने की दिशा में मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम...
स्वस्थ समाज ही सशक्त और विकसित जिले की आधारशिला है। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नागरिकों के और अधिक करीब ले जाने की दिशा में...
जिले के समस्त आधार ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 सितंबर, मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में यूआ...
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मिले शासकीय सहयोग से कोरिया जिले के नगर गांव के किसान संजय शर्मा ने कृषि और मुर्गी पालन के साथ मत्स्य पालन शुरू क...
ग्राम अंगा निवासी हंसलाल साहू कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं। लंबे समय से उनके परिवार का जमीन से जुड़ाव रहा, लेकिन भूमि का पट्टा उ...
शासन की योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।