एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है कांग्रेस

Posted On:- 2026-09-27




मुंबई(वीएनएस)।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और केरल में जीत दर्ज करने पर कांग्रेस निर्वाचन आयोग पर कोई सवाल नहीं उठाती।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो वह निर्वाचन आयोग पर हमला नहीं करती। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक शिवसेना के प्रमुख शिंदे ने विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव हारने के बाद ही निर्वाचन आयोग और ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं। उपमुख्यमंत्री की यह टिप्पणी कांग्रेस और कई अन्य दलों तथा संगठनों की ओर से कुमार को हटाने की मांग के बीच आई है।
यह मांग ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की हालिया जांच रिपोर्ट के बाद उठी, जिसमें दावा किया गया था कि दो निर्वाचन आयुक्तों ने 10 महीने में कम से कम 14 बार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से निर्वाचन आयोग के निपटने के तरीके पर औपचारिक आपत्ति जताई थी। शिंदे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। जब कांग्रेस तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और केरल में चुनाव जीतती है, तो विपक्ष निर्वाचन आयोग पर कोई टिप्पणी नहीं करता।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग के खिलाफ केवल तब टिप्पणी करते हैं, जब फैसले उनके पक्ष में नहीं होते।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम की शुरुआत कांग्रेस के शासनकाल में हुई थी। उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने नियमों में संशोधन कराया था और निर्वाचन आयोग को सुझाव दिया था कि चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएं। शिंदे ने कहा कि हर गलत काम की जांच की जाएगी और इस बात पर जोर दिया कि वह किसी के समर्थन में बात नहीं कर रहे हैं।



Related News
thumb

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर हंगामा;रेप के दावे पर...

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में छात्रों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के ...


thumb

सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब था:पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति पर काम करता है। उन्होंने 2016 के सैन्य अभ...


thumb

पं.बंगाल चुनाव हारने के बाद एसआईपर पर अफवाह फैला रहा विपक्ष, शुभेंद...

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में शिकस्त मिलने के बाद हताश विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनर...


thumb

अमित शाह ने साबरमती से दिखाई देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से देश की पहली एलएनजी ट्रेन और डब्ल्यूएजी-12 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को रवाना किया


thumb

पीएम मोदी ने जनगणना को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी, ऑनलाइन जानकारी द...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से जनगणना पोर्टल के जरिए ऑनलाइन स्व-गणना करने का आग्रह किया है ताकि भविष्य की योजनाएं सटीक आंकड़ों पर बन स...