पं.बंगाल चुनाव हारने के बाद एसआईपर पर अफवाह फैला रहा विपक्ष, शुभेंदु अधिकारी का आरोप

Posted On:- 2026-09-27




कोलकाता(वीएनएस)।पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में शिकस्त मिलने के बाद हताश विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि केरल में चुनाव जीतने पर कांग्रेस इसी प्रक्रिया का समर्थन करती है लेकिन बंगाल में विरोध कर रही है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य विधानसभा चुनाव में हार के बाद हताश विपक्षी दल एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर उनका विरोध ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ है। अधिकारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि कुछ  समाचार संगठन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को ‘‘अभी तक स्वीकार नहीं कर पाए हैं’’ तथा वे ‘‘अफवाहें फैला रहे हैं।’’ उन्होंने निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की आलोचना को लेकर विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और दावा किया कि यह प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से तथा सभी पक्षों की उचित भागीदारी के साथ की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बंगाल में हार के बाद हताश विपक्षी दल एसआईआर को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं।’’ केरलम से तुलना करते हुए अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस वहां एसआईआर का समर्थन कर रही है क्योंकि उसने इस दक्षिणी राज्य में चुनाव जीता है, जबकि पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद पार्टी इस प्रक्रिया का विरोध कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि कांग्रेस ने केरलम में चुनाव जीता है, इसलिए पार्टी वहां एसआईआर का समर्थन कर रही है, लेकिन बंगाल में इसका विरोध कर रही है क्योंकि कांग्रेस और उसके सहयोगी यहां चुनाव हार गए।’’ अधिकारी ने यह भी दावा किया, ‘‘बंगाल में एसआईआर के दौरान 27 लाख नाम हटाए जाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेदार थीं, भाजपा या निर्वाचन आयोग नहीं।’’ भाजपा नेता ने निर्वाचन आयोग की इस प्रक्रिया के विरोध को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से  राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बावजूद उनकी पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) अब ‘‘एक ही सुर में बोल रही हैं।’’ अधिकारी ने वाम मोर्चा के शासनकाल से जुड़े राजनीतिक हिंसा के मामलों का भी जिक्र किया, जिनमें साईबाड़ी और नंदीग्राम की घटनाएं शामिल हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और माकपा के बीच कथित राजनीतिक समझौते को लेकर भी सवाल उठाया।



Related News
thumb

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर हंगामा;रेप के दावे पर...

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में छात्रों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के ...


thumb

सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब था:पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति पर काम करता है। उन्होंने 2016 के सैन्य अभ...


thumb

एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही ईवीएम ...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उ...


thumb

अमित शाह ने साबरमती से दिखाई देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से देश की पहली एलएनजी ट्रेन और डब्ल्यूएजी-12 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को रवाना किया


thumb

पीएम मोदी ने जनगणना को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी, ऑनलाइन जानकारी द...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से जनगणना पोर्टल के जरिए ऑनलाइन स्व-गणना करने का आग्रह किया है ताकि भविष्य की योजनाएं सटीक आंकड़ों पर बन स...