दिसंबर में भारत आएंगे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

Posted On:- 2026-09-28




न्यूयॉर्क (वीएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने द‍िसंबर में एक बिजनेस डेलिगेशन के साथ भारत आने पर व‍िचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रिश्ते तेजी से मजबूत हुए हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी की पूरी क्षमता का अभी तक इस्तेमाल नहीं हो पाया है। अल्बानीज ने कहा कि उनकी भारत यात्रा के दौरान मुंबई में एक बिजनेस कार्यक्रम होगा और यात्रा का समापन चेन्नई में एक क्रिकेट मैच के साथ होगा।

उन्होंने न्यूयॉर्क में एशिया सोसायटी के एक कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रड के साथ बातचीत के दौरान इस यात्रा की जानकारी दी। अल्बानीज ने कहा क‍ि दिसंबर में फ्लोरिडा से लौटते समय, जहां राष्ट्रपति ट्रंप की मेजबानी में शायद 14 और 15 दिसंबर को जी20 बैठक हो रही है, मैं रास्ते में भारत जाऊंगा।

उन्होंने कहा, हम एक दिन का कार्यक्रम करेंगे। मुझे यह आइडिया पसंद है। बिजनेस काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के साथ कई कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेकर मैं मुंबई जाऊंगा। अल्बानीज ने कहा कि उनकी भारत यात्रा का समापन चेन्नई में एक क्रिकेट कार्यक्रम से होगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया राज्यों की टीमें शामिल होंगी। उन्होंने कहा, जैसा कि भारत में अक्सर होता है, इसका समापन एक क्रिकेट मैच के साथ होगा।

अल्बानीज ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लोकतांत्रिक व्यवस्था और कॉमनवेल्थ से जुड़े रिश्ते हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी मजबूत संबंध हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटियां भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं।
अल्बानीज ने कहा क‍ि "हालांकि, हम अभी बहुत कुछ और कर सकते हैं। इस रिश्ते और साझेदारी की पूरी क्षमता का अब तक इस्तेमाल नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी और मैं, दोनों इसे बदलने के लिए काफी उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और बड़ी आबादी की वजह से ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के साथ संबंध लगातार ज्यादा महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। अल्बानीज ने कहा, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उसके पास पहले से ही दुनिया की सबसे बड़ी आबादी है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारत में लोगों तक बिजली और ऊर्जा की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को श्रेय भी दिया।



Related News
thumb

आक्रामकता के खिलाफ खड़ा रहेगा ईरान : अराघची

अमेरिका की ओर से सात द‍िन के प्रस्‍ताव को ठुकराने के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि वो प्लान को क्यों ठुकरा रहे हैं, यह एक अहम सव...


thumb

ईरान की शर्तों पर अमेरिका को ऐतराज, होर्मुज खोलने का 7 दिन का प्लान...

ईरान ने अमेरिका के सामने सात दिन की एक प्रस्तावित योजना रखी है, जिसके तहत अमेरिकी कदमों के बाद छठे दिन होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और सातवें...


thumb

भारत को अमेरिका से बड़ी राहत! चुनिंदा दवाओं और फार्मा सामग्री पर जी...

अमेरिका ने भारत से आने वाले कुछ खास फार्मास्युटिकल उत्पादों और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को जीरो टैरिफ वाली श्रेणी में शामिल किया...


thumb

भारत और खाड़ी देशों ने समुद्री आवाजाही की आजादी और जहाजों की सुरक्ष...

भारत और गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) ने समुद्री रास्तों पर बिना रुकावट आवाजाही की आजादी के सिद्धांत को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।


thumb

ट्रंप और ताकाइची ने मजबूत जापान-अमेरिका गठबंधन की तारीफ की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई एक बैठक में अपने देशों के गठ...