पीएम सूर्यघर योजना बनी तुषार पांडे के परिवार के लिए राहत का जरिया

Posted On:- 2026-09-29




हर महीने करीब एक हजार रुपए की बचत, और बिजली बिल शून्य

रायपुर (वीएनएस)। सूरज की रोशनी अब घरों को केवल रोशन ही नहीं कर रही, बल्कि परिवारों के बिजली खर्च का बोझ भी कम कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम मोहला निवासी  तुषार पांडे ने अपने घर की छत को ऊर्जा और बचत का माध्यम बना लिया है। कभी उनके परिवार को हर महीने करीब एक हजार रुपए बिजली बिल चुकाना पड़ता था, लेकिन सोलर रूफटॉप सिस्टम लगने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।

        तुषार पांडे ने योजना की जानकारी मिलने पर बिजली कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी ली। योजना को उपयोगी पाकर उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करवाया।

      सौर ऊर्जा अपनाने का असर उनके परिवार के मासिक खर्च पर साफ दिखाई दे रहा है। पहले जहां लगभग एक हजार रुपए प्रतिमाह बिजली बिल आता था, वहीं अब बिजली बिल शून्य आने से परिवार को हर महीने अच्छी बचत हो रही है। इस बचत का उपयोग परिवार अपनी अन्य आवश्यकताओं के लिए कर पा रहा है।

       तुषार पांडे बताते हैं कि सोलर रूफटॉप लगवाने का निर्णय उनके परिवार के लिए लाभदायक साबित हुआ है। बिजली के मासिक खर्च से राहत मिलने के साथ ही स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ने का अवसर भी मिला है। उनका कहना है कि सूर्य की ऊर्जा का सही उपयोग परिवार की बचत बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है।

      उन्होंने अन्य नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त कर सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील की। श्री पांडे ने स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने और परिवारों को बिजली खर्च से राहत दिलाने की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

बैगा बाहुल्य अंचल की 135 आंगनबाड़ियों में एक साथ सजा ‘आंगन मिलन सेवा’

महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महतारी वंदन यो...


thumb

नुक्कड़ नाटक से गूंजा संदेश -टीबी मुक्त, नशामुक्त भारत की ओर बढ़े कदम

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक...


thumb

नवाचार से उद्यमिता की ओर बढ़े कदम, विद्यार्थियों को मिला स्टार्टअप क...

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज में विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। विद्यार्थियों क...


thumb

स्थानांतरण पर एसडीएम जागेश्वर कौशल को दी गई आत्मीय विदाई

कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि कौशल ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ किया। जिले में...


thumb

पोषण की थाली से सजा आंगन, ‘आंगन मिलन सेवा’ में स्वस्थ परिवार का संकल्प

महिलाओं को अपने घरों में मुनगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मुनगा की पत्तियों एवं फलियों में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए इसे नियमित आहा...