जिले के सभी विकासखंडों में स्वच्छता व नशा मुक्ति अभियान, युवाओं ने दिया जनजागरूकता का संदेश’

Posted On:- 2026-09-29




जशपुरनगर (वीएनएस)। भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं माय भारत  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सेवा पखवाड़ा दृ सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में स्वच्छता, श्रमदान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन अभियानों का आयोजन जिला प्रशासन जशपुर के समन्वय से किया गया, जिसमें माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

अभियान के अंतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कुंजारा में बाजार परिसर, अटल चौक एवं मंदिर परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में भरत सिंह, बीडीसी शोभा गुप्ता, हेमा गुप्ता, सरपंच सुभद्रा अंगीरा सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की  उपस्थिति रही।

इसी क्रम में फरसाबहार विकासखंड के ग्राम साको-कोतेबिरा स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता शपथ, सार्वजनिक स्थल की सफाई, कचरा संग्रहण एवं निपटान तथा जागरूकता सभा का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीपक कुमार निषाद एवं धन सिंह साय सहित ग्रामीणों ने अभियान में सहभागिता की। मनोरा विकासखंड के ग्राम केसरा में माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों हेमराज सिंह एवं माधुरी यादव के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरा संग्रहण एवं निपटान तथा जागरूकता सभा आयोजित की गई। ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों ने अभियान में सक्रिय सहयोग किया।

वहीं जशपुर नगर विकासखंड के ग्राम दमेरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी माय भारत स्वयंसेवकों एवं युवाओं द्वारा स्वच्छता श्रमदान किया गया। जिले के सभी विकासखंडों में युवाओं ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसी कड़ी में बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत बुड़ाढाड़ में 28 सितंबर 2026, सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं युवाओं को स्वच्छता के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान युवाओं ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। ग्रामीणों से भी इन अभियानों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

माय भारत जशपुर द्वारा आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सेवा, स्वच्छता, जनजागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। “स्वच्छ गांवदृस्वस्थ गांव, नशामुक्त समाज” के संदेश के साथ युवाओं ने सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।



Related News
thumb

कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : युवाओं को नागरिक विज्ञान से जोड़कर पर्यावरण सं...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वन मंडल द्वारा जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता पर ज्ञान एवं जागरूकता कार्यक्रम सह प्रशिक...


thumb

महतारी वंदन से जशपुर की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, 639 करोड़ से अध...

छत्तीसगढ़ की महिला सशक्तिकरण यात्रा में महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेत...


thumb

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़...


thumb

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित, जिले में मदिरा दुकाने...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोहित व्यास द्वारा आबकारी आयुक्त छ.ग. के निर्देश के परिपेक्ष्य में 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिव...