सेवा संकल्प अभियान : युवाओं को नागरिक विज्ञान से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया जोर

Posted On:- 2026-09-29




जशपुरनगर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वन मंडल द्वारा जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता पर ज्ञान एवं जागरूकता कार्यक्रम सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन मुख्यालय रायपुर से विषय विशेषज्ञ डॉ. अनिल श्रीवास्तव एवं कृषि विश्वविद्यालय, अंबिकापुर के रिसर्च एसोसिएट यमलेश निषाद ने जलवायु परिवर्तन के कारणों, पर्यावरण एवं जैव विविधता पर प्रभाव तथा वन पारिस्थितिकी तंत्र की भूमिका के संबंध में जानकारी दी।

कार्यक्रम में फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्यूरिटी, रायपुर द्वारा जैव विविधता संरक्षण, स्थानीय समुदायों की सहभागिता तथा ‘युवान’ पहल के माध्यम से युवाओं को नागरिक विज्ञान से जोड़ने की जानकारी दी गई। पक्षी, सर्प एवं तितली सहित विभिन्न जैव विविधता घटकों की पहचान, उनके पारिस्थितिक महत्व एवं संरक्षण पर भी जानकारी दी गई। व्यावहारिक सत्र में प्रतिभागियों ने प्रकृति भ्रमण, प्रकृति अवलोकन, क्षेत्रीय रिकॉर्डिंग एवं बर्ड वाचिंग के माध्यम से स्थानीय जैव विविधता के अवलोकन एवं अभिलेखीकरण की प्रक्रिया समझी। मेरा युवा भारत, जशपुर के स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी जशपुर शशि कुमार, भा.व.से., उप वनमण्डलाधिकारी करण सिंह, स.व.सं नरेन्द्र यादव, सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, कॉमन लैण्ड एनजीओ के प्रतिनिधि एवं सदस्य तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के प्रति वैज्ञानिक समझ विकसित करने, जैव विविधता संरक्षण तथा युवाओं एवं स्थानीय समुदायों की प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।



Related News
thumb

कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कल...


thumb

महतारी वंदन से जशपुर की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, 639 करोड़ से अध...

छत्तीसगढ़ की महिला सशक्तिकरण यात्रा में महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेत...


thumb

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़...



thumb

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित, जिले में मदिरा दुकाने...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोहित व्यास द्वारा आबकारी आयुक्त छ.ग. के निर्देश के परिपेक्ष्य में 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिव...