सूरजपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार जनपद पंचायत भैयाथान द्वारा ग्राम पंचायत बस्कर के बसोड़ पारा में विभिन्न शासकीय योजनाओं के सैचुरेशन के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं सुविधाओं से वंचित हितग्राहियों तक शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित किया गया।
गांव में ही आयोजित शिविर में ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने तथा विभिन्न सुविधाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर मिला। प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में 6 लोगों का श्रम पंजीयन किया गया, 5 लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं 12 लोगों का आधार कार्ड बनाया गया। साथ ही 18 लोगों ने जन्म प्रमाण पत्र , 32 लोगों ने व्यक्तिगत शौचालय के लिए, 1 व्यक्ति ने नवीन राशन कार्ड के लिए तथा राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए 3 लोगों ने आवेदन दिए। ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय निर्माण की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भी प्रेषित किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर रेना जमील ने पूर्व में ग्राम बस्कर पहुंचकर भिक्षावृत्ति से जुड़े परिवारों से संवाद किया था। ग्रामीणों के बीच बैठकर उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी थीं और बच्चों की शिक्षा, परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा तथा आजीविका के विकल्पों पर चर्चा की थी। कलेक्टर ने पात्र परिवारों के आवश्यक दस्तावेज बनवाने एवं उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया था।
इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए बसोड़ पारा में शिविर आयोजित किया गया। विभिन्न योजनाओं के सैचुरेशन के माध्यम से ऐसे पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो अब तक लाभ से वंचित हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों को उनकी जरूरतों के अनुरूप शासकीय सहायता उपलब्ध कराने की पहल है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, बच्चे शिक्षा से जुड़ें और परिवारों के लिए नियमित आजीविका की राह तैयार हो।
उप मुख्यमंत्री एवं गृह तथा जेल मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े प्रकरणों की वापसी के संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन,...
बस्तर की कहानी इसलिए अब केवल यह नहीं है कि वहां अतीत में क्या हुआ। कहानी यह भी है कि उस अतीत से निकलकर वहां आज क्या बदल रहा है। जिन इलाकों की पहचान...
सचिव अंकित आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सेवा केंद्रों पर नागरिकों से जुड़ी प्रमुख सेवाओं की जानकारी प्रमुखता से प...
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि इन पदयात्राओं से प्रेरित होकर अब तक हजारों लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है। उन्होंने विश्...
दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम दुर्गम रास्तों से होकर गांवों तक पहुंच रह...