सूरजपुर (वीएनएस)। ग्राम पंचायतों की स्थानीय आवश्यकताओं और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर विकास की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत प्रेमनगर के सभाकक्ष में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) तैयार करने की प्रक्रिया, जल बजट के तकनीकी पहलुओं तथा संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
कार्यशाला में वीबी जी राम जी के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने के संबंध में पंचायत अमले को प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम स्तर पर आवश्यकताओं की पहचान, संसाधनों का आकलन और ग्रामीणों की सहभागिता से विकास की प्राथमिकताएं निर्धारित करने के बारे में बताया गया। जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। जल बजट से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन देते हुए योजना निर्माण में जल की उपलब्धता एवं आवश्यकता के आकलन का महत्व समझाया गया। इस दौरान ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर योजना तैयार करने से जुड़े कार्य व्यवस्थित रूप से पूरा किया जा सके।
इस अवसर पर पीएम सूर्य घर योजना, वीबी जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर लंबित कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जनपद पंचायत सीईओ शिवकुमार टंडन, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, एडीईओ एवं करारोपण अधिकारी ,ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायकों, पीआरपी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सक्रिय महिला सदस्यों ने भी सहभागिता की।
उप मुख्यमंत्री एवं गृह तथा जेल मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े प्रकरणों की वापसी के संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन,...
बस्तर की कहानी इसलिए अब केवल यह नहीं है कि वहां अतीत में क्या हुआ। कहानी यह भी है कि उस अतीत से निकलकर वहां आज क्या बदल रहा है। जिन इलाकों की पहचान...
सचिव अंकित आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सेवा केंद्रों पर नागरिकों से जुड़ी प्रमुख सेवाओं की जानकारी प्रमुखता से प...
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि इन पदयात्राओं से प्रेरित होकर अब तक हजारों लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है। उन्होंने विश्...
दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम दुर्गम रास्तों से होकर गांवों तक पहुंच रह...